रायपुर एयरपोर्ट पर 8 साल से खडे बांग्लादेशी विमान का सवा तीन करोड़ किराया; अब कबाड बेचने की तैयारी

रायपुर,छत्‍तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद विमानतल में आपातकाल में उतारे गए बांग्लादेशी विमान को यहां रखे सात अगस्त को आठ वर्ष पूरे हो जाएंगे। इन आठ वर्षों में इस विमान का किराया लगभग सवा तीन करोड़ पहुंच गया है।

बताया जा रहा है कि रायपुर विमानतल अथारिटी द्वारा इस विमान की नीलामी की तैयारी की जा रही है। विमानतल अथारिटी ने बांग्लादेशी कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। नीलामी के लिए कंपनी के जवाब का इंतजार है। वहीं विमानतल अथारिटी द्वारा अपने कानूनी सलाहकारों से इस संबंध में चर्चा की जा रही है। रायपुर विमानतल के निदेशक ने बताया कि बांग्लादेशी कंपनी का जवाब आते ही नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

70 से अधिक बार लिखे जा चुके पत्र व ईमेल

रायपुर विमानतल अथारिटी द्वारा बांग्लादेशी कंपनी को वर्ष 2015 से लेकर अब तक 70 बार से अधिक पत्र लिखे जा चुके है। इसके साथ ही ईमेल किए जा चुके है। इस बार रायपुर विमानतल अथारिटी ने नीलामी को लेकर बांग्लादेशी कंपनी को नोटिस जारीकिया है और कंपनी के जवाब का इंतजार बना हुआ है।

यह था पूरा मामला

जानकारी के अनुसार 173 यात्रियों के साथ ढाका से मस्कट जाने के दौरान सात अगस्त 2015 को एमडी 83 विमान में खराबी आ गई थी। आपात स्थिति में इस विमान की लैंडिंग रायपुर विमानतल में करवाई गई और दूसरे दिन यात्रियों को दूसरे विमान से भेजा गया। उसके बाद से यह बांग्लादेशी विमान रायपुर विमानतल में ही खड़ा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BOAT ACCIDENT; वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम, पड़ोसी गांव में भोज खाने निकले थे

    पटना, बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर श्यामचंद गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। गंगा नदी में 20 से…

    ED; शराब घोटाले में ईडी का दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, शराब घोटाले से जुटाई गई कथित अवैध कमाई में से 860…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा