रायपुर के बाद दुर्ग में भी फर्जी ईडी का अधिकारी बनकर व्यापारी से ठगे दो करोड़; स्कार्पियों से पहुंचे थे पांच लोग

दुर्ग, राजधानी रायपुर के बाद अब दुर्ग में कुछ लोगों ने अपने आपको ईडी का अधिकारी बताकर व्यापारी विनीत गुप्ता से 2 करोड़ रुपए ठग लिए। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया था। इसमें पूछताछ के बाद दो को छोड़ दिया गया और नागपुर के एक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।

मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फर्जी ईडी की टीम बनाकर पांच लोग काले रंग की स्कार्पियों से मंगलवार दोपहर दुर्ग के पारख काम्पलेक्स पहुंचे थे। आरोपियों ने सफेद शर्ट और खाकी रंग का पैंट और पुलिस की तरह लाल रंग के जूते पहन रखे थे। वो सीधे पैडी प्रोसेसिंग का काम करने वाले व्यापारी विनीत गुप्ता के ऑफिस पहुंचे और ऑफिस का दरवाजा बंद कर दिया। उन्होंने खुद को ईडी का अधिकारी बताया और कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि वो टैक्सी की बड़ी चोरी करता है और काफी बड़ी मात्रा में कैश रखा है। इससे विनीत घबरा गया।

आरोपियों ने विनीत के ऑफिस की तलाशी ली और कुछ दस्तावेज देखे। उन्हें वहां 2 करोड़ रुपए कैश मिला। आरोपियों ने उसे जब्ती बनाने की बात कहते हुए गाड़ी में रखा और वहां से फरार हो गए। इसके बाद विनीत गुप्ता रेड के बारे में पता लगाने के लिए मोहन नगर थाने पहुंचा। दो करोड़ रुपए कैश ले जाने की बात सुनते ही हड़कंप मच गया। मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

किसी बड़ी डीलिंग के लिए ऑफिस में रखा था इतना कैश
मोहन नगर पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि विनीत गुप्ता टैक्स की चोरी करता था। वो इतनी बड़ी रकम किसी दूसरे व्यापार या प्रॉपर्टी डीलिंग में इनवेस्ट करना चाहता था। उसकी पार्टी से डीलिंग होने वाली थी, उन्हीं को देने के लिए उसने दो करोड़ रुपए अपने ऑफिस में रखे थे। इससे पहले की डील होती पांच ठग ईडी बनकर वहां पहुंच गए और कैश लेकर चले गए। थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि अभी जांच चल रही है। ये तो नहीं बताया जा सकता है कि विनीत किस काम में इतनी बड़ी रकम लगा रहा था और किसको देने वाला थे, लेकिन पुलिस को उस पर भी पूरा शक है। क्योंकि आरोपियों को पता था कि विनीत के ऑफिस में इतना बड़ा कैश है। पुलिस इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है। टीआई का कहना है कि वो जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।

  • Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा