रायपुर में शराब कारोबारी के घर फिर ED का छापा; शराब घोटाले से जुड़ा है तार

रायपुर, ED को प्रदेश के आबकारी विभाग में करोड़ों रुपयों की हेराफेरी का बड़ा इनपुट मिला है। इसे विभाग के ही कुछ अफसरों और शराब कारोबारियों की मिली भगत से अंजाम दिया गया है। इस कड़ी में बुधवार को फिर से ED के अफसर एक्शन में आ गए। सुबह खम्हारडीह इलाके में अशोका रतन नाम की सोसाइटी में अफसर गए। यहां एक शराब कारोबारी के घर आए अधिकारियों ने पूरे कैम्पस की तलाशी शुरू कर दी।

पूरी कॉलोनी में इस कार्रवाई की वजह से कई तरह की चर्चाएं थीं। रायपुर के एक बार में भी तलाशी लिए जाने की बात सामने आई है। अपनी कार्रवाई के बारे में ED ने कुछ भी नहीं बताया है। माना जा रहा है देर शाम तक अफसर शराब कारोबारी के घर में ही जमे रहेंगे।

झारखंड से भी जुड़ रहे तार
बुधवार को सुबह ईडी की कार्रवाई के बाद ये बात भी सामने आई कि झारखंड में हुए शराब नीति घोटाले की जांच के तार रायपुर से भी जुड़े हैं। छत्तीसगढ़ के कुछ कारोबारी झारखंड में भी बिजनेस डील को लेकर अफसरों और नेताओं से मिले थे। इस संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। प्रदेश के केस में भी लगातार ED पूछताछ और जांच जारी रखे हुए है।

ईडी ने कोल परिवहन केस में छत्तीसगढ़ में अक्टूबर 2022 से छापेमारी शुरू की है। इसके बाद अब शराब मामले में भी IAS अफसर, नेताओं और कारोबारियांे के ठिकानों पर पिछले महीने छापेमारी की गई है।

  • Related Posts

     MURDER; घर के बाहर ठेकेदार की चाकू गोदकर हत्या,पैसे को लेकर चल रहा था विवाद

    रायपुर, राजधानी के टिकरापारा इलाके में शुक्रवार को पैसों के लेनदेन को लेकर एक ठेकेदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी डोमेश्वर देवांगन को गिरफ्तार कर…

    CRIME; तरबूज के नीचे छिपा रखी थी 9 बोरियां,1 करोड़ का गांजा बरामद, पुलिसिया पूछताछ में खुला अंतर्राज्यीय तस्करी का राज

    महासमुंद,  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 25 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम