रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ के कई शहरों में आयकर अमले की ताबड़तोड़ छापेमारी

रायपुर,  राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ के कई शहरों में एक बार फिर आयकर विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है।

वित्तीय अनियमितता के चलते रायगढ़ में आधा दर्जन जगह आयकर विभाग ने छापा मारा है। तड़के सुबह 5 बजे के करीब पूंजीपथरा गेरवानी क्षेत्र के उद्योगपति कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी है। खबरों के अनुसार टीम ने जिसमें सिंघल प्लांट, सालासर प्लांट, श्याम इस्पात और सिंघल एनर्जी कुल चार जगह कार्रवाई होने की जानकारी आई सामने।

यह भी ज्ञात हो कि वर्ष 2022 के नवंबर माह में जब कलेक्टर रानू साहू के बंगले में ईडी की दबिश दी गई थी। उसके कुछ दिनों बाद जिले में कई उद्योगपति कारोबारी के आफिस में आइटी की जांच पड़ताल हुई थी। जिसमें एनआर इस्पात भी था।

इस तरह 6 माह के भीतर यह दूसरी बार जिले के उद्योगपति के यहां छापेमारी हुई है। शहर से लेकर राजधानी स्तर में बड़े लेने-देन में टैक्‍स की जमकर हेराफेरी करने की सुगबुगाहट चल रही हैं। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि सिंघल पावर ने श्याम इस्पात को टेक ओव्हर पिछले डेढ़ साल पहले की है।

  • Related Posts

    GOVT; महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- बस्तर से होगी शुरुआत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी है. महतारी वंदन योजना का पोर्टल फिर से खुलने जा रहा है. लंबे वक्त से रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुलने का इंतजार वाली…

    TIGER; उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक से वन अमला गदगद निगरानी बढाने की कवायद

    रायपुर, उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के लिए ऐतिहासिक खबर सामने आई है। हाल में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए कैमरा ट्रैप में एक बाघिन की तस्वीरें और वीडियो लगातार कैद…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’