रायपुर से नवा रायपुर के बीच दौड़ेगी मेमू; पीएम मोदी 7 जुलाई को दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर, रायपुर से नवा रायपुर के बीच 7 जुलाई से मेमू ट्रेन दौड़ेगी। छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी प्लेटफार्म नंबर 1 से मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। मेमू सबसे पहले मंदिरहसौद और केंद्री के लिए रवाना होगी। बाकी स्टेशनों पर अभी नहीं रुकेगी, क्योंकि अटल नगर, उद्योग नगर, सीबीडी और मुक्तांगन का प्लेटफार्म अभी तक नहीं बन पाया है।

इन चारों स्टेशनों का प्लेटफार्म बनने के बाद रेलवे यहां पर ट्रेन रोकेगा। केंद्री स्टेशन से यात्री उतरकर मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय सहित अन्य जगह आसानी से आ जा सकेंगे। रेलवे की कमर्शियल टीम ने यात्रियों की आवाजाही के सर्वे का काम पूरा कर लिया है।

रेल अफसरों के अनुसार रायपुर से केंद्री तक ट्रेन चलाना जरूरी हो गया है। रेलवे ने करोड़ों रुप खर्च कर पटरी तो बिछा दी है। ट्रेन के शुरू हो जाने से यात्रियों को नई सुविधा मिलेगी। नवा रायपुर में एनआरडीए द्वारा अटलनगर, उद्योग नगर, सीबीडी, मुक्तांगन और केंद्री रेलवे स्टेशन हैं। केंद्री रेलवे स्टेशन का निर्माण रेलवे ने पूरा कर लिया है।

बाकी चारों रेलवे स्टेशन का निर्माण एनआरडीए को करना है। एनआरडीए ने चारों स्टेशनों के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर एजेंसी नियुक्त कर दी है। इसमें सीबीडी रेलवे स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है। सीबीडी स्टेशन का काम छह माह के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। वहीं बचे हुए तीनों स्टेशनों के निर्माण में करीब एक से डेढ़ साल का समय लगेगा। इसलिए रेलवे प्रशासन रायपुर से मेमू मंदिर हसौद और केंद्री तक ट्रेन तो चलाएगा, लेकिन इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रोकेगा। प्लेटफार्म नहीं बना है।

नवा रायपुर के यात्रियों को 8 साल से ट्रेन चलने का इंतजार

नवा रायपुर के रहवासियों को ट्रेन चलने का इंतजार पिछले आठ साल से की जा रही है। दरअसल, इसकी वजह है कि रेलवे मंदिरहसौद से केंद्री तक पटरी बिछाने में ही आठ साल लगा दिए। रेलवे के अनुसार फंड के अभाव में काम की रफ्तार धीमी है। रेलवे पटरी बिछाने का काम तो पूरा कर लिया है, लेकिन एनआरडीए अभी तक स्टेशन का निर्माण नहीं कर पाया है।

  • Related Posts

    GOLD; लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा सोना

    नई दिल्ली, मुहर्रम के मौके पर आज एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा है।…

    POLLUTION; रायगढ़ में प्रदूषण फैलाने वाले 25 उद्योगों पर 79 लाख का पर्यावरणीय हर्जाना, पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

    रायगढ़, रायगढ जिले में वायु गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा लगातार सघन निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मंडल ने…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’