रेलरोको आंदोलन; 10 अप्रैल को चलेगी साउथ बिहार, अब भी 21 ट्रेनें रहेंगी रद्द

बिलासपुर, बिहार जाने वाले और वहां से लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पांच अप्रैल से रद 13287/ 13288 दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस 10 अप्रैल से पटरी पर आ रही है। आंदोलन की वजह से इसे रद करने की घोषणा रेल प्रशासन ने कर दी थी। लेकिन, अब इस ट्रेन के परिचालन पर आंदोलन का प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इसलिए रेलवे ने इस पुन: चलाने का निर्णय लिया है। इसकी सूचना भी उद्घोषणा के माध्यम से दी जा रही है।

यात्रियों को मैसेज के माध्यम से भी जानकारी भेजी जा रही है। लेकिन, अन्य 21 ट्रेनें रद ही रहेंगी। इनमें प्रमुख रूप से 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, 12129 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस, 12101 कुर्ला-शालिमार एक्सप्रेस, 12221 पुणे-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस, 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस, 12859 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस, 18029 एलटीटी-शालिमार एक्सप्रेस, 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस, 12146 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस, 03253 पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 12102 शालिमार – कुर्ला एक्सप्रेस, 12130 हावड़ा- पुणे एक्सप्रेस, 12262 हावड़ा – मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस, 12767 नांदेड – सांतरागाछी एक्सप्रेस, 12810 हावड़ा – सीएसएमटी एक्सप्रेस आदि शामिल है।

नियमित मार्ग से चली पोरबंदर एक्सप्रेस

सांतरागाछी से रवाना होने वाली 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस के यात्रियों को भी राहत मिली है। पहले रेलवे इस ट्रेन को परिवर्तन मार्ग खड़गपुर – भद्रक – संबलपुर – झारसुगुड़ा रोड – इब होकर चलाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन यह ट्रेन अपने नियमित रेलमार्ग खड़गपुर – टाटानगर – झारसुगुड़ा होकर चली। इससे उन यात्रियों की परेशानी समाप्त हो गई है, जिन स्टेशनों में पहले यह ट्रेन नहीं जाने वाली थी।

रेलवे स्टेशन में सन्नाटा, खाली कुर्सियों में सूख रहे कपड़े

दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल अंतर्गत खेमाशुलि रेलवे स्टेशन में पांच अप्रैल से रेल रोको आंदोलन चल रहा है। इसकी वजह से ज्यादातर ट्रेनें रद कर दी गई हैं। ट्रेन सुविधा नहीं होने से जोनल स्टेशन में सन्नाटा पसरा हुआ। कुछ यात्री ऐसे भी हैं, जो स्टेशन में फंस गए हैं। सुबह इन्हीं यात्रियों को कपड़े प्लेटफार्म की खाली कुर्सियों में सूखते नजर आए। इतना ही नहीं उन्हें रात स्टेशन में ही गुजारनी पड़ी।

  • Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व