लखनऊ की घर में दूसरी जीत:हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, क्रुणाल पंड्या का दोहरा प्रदर्शन, राहुल ने बनाए 35 रन

लखनऊ, लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने होम ग्राउंड पर इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में दूसरी जीत दर्ज की है। केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। यह लखनऊ की हैदराबाद पर लीग में ओवरऑल दूसरी जीत भी है। दोनों टीमों के बीच अब तक दो मुकाबले हुए हैं और दोनों ही लखनऊ ने जीते हैं।

इस जीत के बाद लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल के दूसरे पोजिशन पर आ गई है। तीन मैचों के बाद टीम के 4 अंक हो गए हैं।लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 121 रन बनाए। 122 रनों का टारगेट लखनऊ ने 5 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया।

लखनऊ की जीत के हीरो

  • क्रुणाल पंड्या दोहरा प्रदर्शन किया। पंड्या ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने हैदराबाद के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। पंड्या ने पहले ओपनर मयंक अग्रवाल को सस्ते में आउट किया। फिर अनमोलप्रीत सिंह को 31 और कप्तान ऐडन मार्करम को शून्य पवेलियन लौटाया।
  • केएल राहुल जिम्मेदारी भरी पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। राहुल ओपन करने उतरे और कठिन पिच में संयम बनाए रखा। कप्तान ने 31 बॉल पर 35 रन बनाए।
  • मिश्रा-बिश्नोई की गेंदबाजी लखनऊ के स्पिनर अमित मिश्रा और रवि बिश्नाई ने भी शानदार गेंदबाजी की। अमित ने चार ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि रवि बिश्नोई ने अपने कोट के चार ओवर में सबसे कम 16 रन खर्च किए और एक विकेट भी लिया।

हार के कारण

  • स्पिन जाल में फंसे लखनऊ की पिच शुरुआत से स्पिनर्स के लिए मददगार लग रही थी। हैदराबाद के बैटर्स उनके सामने फंस गए। उन्होंने संभलकर बैटिंग नहीं की और 6 विकेट स्पिनर्स को ही दे दिया।
  • बैटर्स की धीमी पारी हैदराबाद के बैटर्स ने बेहद धीमी बैटिंग की। राहुल त्रिपाठी ने 41 बॉल खेलकर 35 रन बनाए, वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 28 गेंदें खेलीं और 16 ही रन बना सके। टीम के 5 बैटर्स दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके और वे 121 रन ही बना सके।
  • इम्पैक्ट प्लेयर चुनने में गलती सनराजइर्स हैदराबाद ने पहली पारी में स्पिनर्स के खिलाफ फंसने के बाद भी इम्पैक्ट प्लेयर चुनने में गलती कर दी। उन्होंने स्पिनर मयंक मारकंडे और मयंक डागर में से किसी एक को नहीं चुना और पेसर फजलहक फारुकी को चुन लिया। नतीजा ये रहा कि हैदराबाद के पेसर्स के सामने LSG के बैटर्स ने खुलकर रन बनाए और वे दबाव में नहीं आए। टीम ने स्पिनर्स से भी 6 ही ओवर बॉलिंग कराई।

ऐसे गिरे लखनऊ के विकेट

  • पहला: 5वें ओवर की तीसरी बॉल फजलहक फारूकी ने काइल मेयर को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराया।
  • दूसरा : छठे ओवर की आखिरी बॉल पर भुवनेश्वर कुमार ने दीपक हुड्‌डा को फॉलो-थ्रू में कॉट एंड बोल्ड किया।
  • तीसरा : 13वें ओवर की दूसरी बॉल पर उमरान मलिक ने क्रुणाल पंड्या को अनमोलप्रीत सिंह के हाथों कैच कराया।
  • चौथा : 15वें ओवर की पहली बॉल पर राशिद खान ने केएल राहुल को LBW कर दिया।
  • पांचवां : 15वें ओवर की दूसरी बॉल पर राशिद खान ने रोमारियो शेफर्ड को LBW किया।

हैदराबाद की पारी…

सनराइजर्स ने बनाए 121 रन, राहुल-अनमोलप्रीत की संघर्षपूर्ण पारियां
लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, इकाना स्टेडियम में टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 121 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने 41 बॉल पर 35 और अनमोलप्रीत सिंह ने 26 बॉल पर 31 रन की संघर्णपूर्ण पारियां खेलीं। लखनऊ से क्रुणाल पंड्या को तीन सफलताएं मिलीं।

  • Related Posts

    GAME; व्हीआईपी क्रिकेटर्स…….

    जापान में होने वाले एशियाड खेलो में  व्हीआईपी क्रिकेटर्स विश्व खेल  में  प्रतिष्ठित खेल सूची में क्रिकेट नहीं है। इसका प्रमाण भी है कि दुनियां के सबसे महत्वपूर्ण खेल कुंभ…

    GAME; 2 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में दपूमरे का तीसरा स्थान

     *16वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का शानदार प्रदर्शन बिलासपुर/रायपुर , चित्तरंजन, पश्चिम बंगाल में 07 से 09 सितम्बर 2026 तक आयोजित 16वीं अखिल भारतीय…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व