लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की आमसभा एवं चुनाव 1 जुलाई को;निर्वाचन की अधिसूचना जारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ (पंजीयन क्रमांक 079/2001) के निर्वाचन की अधिसूचना 04.जून.2023 को जारी की गई है। प्रांतीय कोषाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष रायपुर राजेश सोनी ने बताया कि पूर्व में जुलाई वर्ष 2020 में हुये निर्वाचन में संजय सिंह प्रांताध्यक्ष के रुप में निर्विरोध निर्वाचित हुये थे, चूंकि जुलाई 2023 में प्रांताध्यक्ष के 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है, इसलिये रजिस्ट्रार फम्र्स एवं सोसायटी के निर्देश तथा संघ के नियमों के अनुसार पुनः 1 जुलाई 2023 को निर्वाचन की प्रक्रिया प्रांरभ की गई है। 

संघ द्वारा जारी आदेश क्रमांक/303/2023 रायपुर दिनांक 29 मई 23 को आर. बी. साहू पूर्व महामंत्री को निर्वाचन अधिकारी एवं व्ही. पी. तिवारी पूर्व महामंत्री को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रुप में नियुक्त किया गया है। 

निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिनांक 01 जुलाई 2023 के निर्वाचन हेतु गुरुनानक हाल, गुरुद्वारा श्याम नगर, तेलीबांधा रायपुर में स्थान निश्चित किया गया है। प्रांताध्यक्ष के निर्वाचन की विस्तृत अधिसूचना दिनांक 04 जून 23 को जारी की गई है। जिसमें मतदाता सूची का प्रकाशन 26.जून 2023 प्रातः 10.15 बजे प्रकाशित की जावेगी।  01 जुलाई 2023 को प्रांताध्यक्ष के निर्वाचन के पश्चात् संघ के महासमिति की बैठक भी निर्धारित है जिसमें लिपिकों की वर्षो पुरानी वेतन विसंगति की मांग एवं अन्य ज्वलंत मुद्दों पर महासमिति की बैठक में निर्णय लिया जाकर आगामी रणनीति बनायी जावेगी। 

  • Related Posts

    HC; पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! मिलेगा छठवें-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

     बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को 120 दिनों के भीतर छठवें और सातवें वेतनमान का बकाया एरियर भुगतान करने का निर्देश दिया है।…

    IRRIGATION; पैरी लिंक नहर,सिरपुर बैराज और बस्तर की उद्वहन योजनाओं को मिलेगी गति

    0 सिंचाई परियोजनाओं में लाएं तेजी, भू-अर्जन और क्लीयरेंस के कार्य शीघ्र करें पूरा- मुख्य सचिव’ रायपुर, 08 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने राज्य में स्वीकृत विभिन्न…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…