वाराणसी रेल मंडल में दोहरीकरण कार्य; यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

रायपुर,   रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर पूर्वी रेलवे के वाराणसी रेल मंडल के औंड़िहार रेलवे स्टेशन का आधुनिकरण एवं औंड़िहार-भटनी सेक्शन के बीच दोहरीकरण का कार्य किया जायेगा ।  यह कार्य दिनांक 22 से 26 जून, 2023 तक किया जायेगा । इस कार्य के पूर्ण होते ही सभी गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी ।       

इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे से चलने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

*परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां*

1) दिनांक 21 एवं 23 जून, 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग- नौतनवाँ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जंक्शन- सुलतानपुर- अयोध्या जंक्शन- मनकापुर जंक्शन- गोरखपुर जंक्शन  होकर चलेगी ।

2) दिनांक 21 से 24 जून, 2023 को गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15232 गोंदिया-बरोनी एक्सप्रेस  परिवर्तित मार्ग बनारस- शाहगंज जंक्शन- मऊ जंक्शन- फेफना जंक्शन  होकर चलेगी ।

3) दिनांक 25 जून, 2023 को बरोनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरोनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना जंक्शन- मऊ जंक्शन-शाहगंज जंक्शन- बनारस होकर चलेगी ।

4)  दिनांक 23, 24 एवं 25 जून, 2023 को छपरा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ  एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ जंक्शन- फेफना जंक्शन- जौनपुर जंक्शन-जंघई जंक्शन होकर चलेगी ।

5) दिनांक 24 जून, 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ  एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जंघई जंक्शन- जौनपुर जंक्शन- शाहगंज जंक्शन -मऊ जंक्शन- फेफना जंक्शन-छपरा होकर चलेगी ।

6) दिनांक 25 जून, 2023 को नौतनवाँ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवाँ-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर जंक्शन-  मनकापुर जंक्शन- अयोध्या जंक्शन – सुलतानपुर-प्रयागराज जंक्शन होकर चलेगी ।

*देरी चलने वाली गाड़ी*

1)  दिनांक 23 जून, 2023 को बरोनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरोनी –गोंदिया एक्सप्रेस एक घंटे देरी से रवाना होगी ।   

2) दिनांक 22 जून, 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस एक घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी ।   

  • Related Posts

    SUSPEND; सहकारी बैंक दफ्तर में शराबखोरी,मैनेजर निलंबित, जिला मुख्यालय में अटैच

    रायपुर, राज्य के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में कर्मचारियों द्वारा शाम ढलते ही शराबखोरी की शिकायत आम है, लेकिन लम्बे समय बाद सख्त कार्यवाही की गई है। राजनांदगांव जिला सहकारी…

    CEMENT; सीमेंट 30 रुपये महंगा, रातों -रात कम्पनियों ने बढाए दाम, ठेकेदार-विल्डर्स हालाकान

    रायपुर, प्रदेश में एक बार फिर सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी ने निर्माण क्षेत्र को प्रभावित कर दिया है। सोमवार से कंपनियों ने सीमेंट के दाम 30 रुपए प्रति बोरी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…