विद्युत मंडल कर्मचारियों की सभा में बोले विजय झा- छत्तीसगढ़ जैसा ओपीएस न लें धोखा खा जाएंगे

रायपुर, छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर कल संध्या 5:30 बजे डंगनिया स्थित मुख्यालय में पूरे प्रदेश के कर्मचारियों व प्रतिनिधियों की आमसभा रखी गई थी। आम सभा में मुख्य मांग पुरानी पेंशन योजना लागू करना तथा संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग प्रमुख था।

कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने विद्युत मंडल के कर्मचारियों की चट्टानी एकता को नमन करते हुए, प्रबंधन द्वारा ओपीएस के संबंध में निर्णय लेने संबंधी समाचार के परिपेक्ष में कहा है कि पुरानी पेंशन योजना के नाम पर छत्तीसगढ़ के लाखों कर्मचारियों के साथ भयंकर धोखेबाजी हुई है। पुरानी पेंशन योजना 1 अप्रैल 22 से लागू की गई है। किंतु 2004 से 2022 तक लगभग 18 वर्ष के काटे गए राशि को केंद्र और राज्य सरकार दोनों वापस करने तैयार नहीं है। जमा राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज भी नहीं मिला है। ऐसी स्थिति में पुरानी पेंशन योजना जो छत्तीसगढ़ सरकार लागू की है, उसे विद्युत मंडल के कर्मचारी स्वीकार करेंगे तो उनके साथ भयंकर धोखेबाजी होगी। क्योंकि विद्युत मंडल एक स्वतंत्र संस्था है। इसलिए उनके नेताओं को 2004 के पूर्व प्रदेश में लागू वास्तविक पुरानी पेंशन योजना की मांग करते हुए रिक्त पदों पर संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग करनी चाहिए और इस मांग का कर्मचारी संगठन समर्थन करता है।

उन्होनें विद्युत मंडल के कर्मचारी नेताओं से अपील है कि राज्य सरकार ने 18 वर्ष के जमा राशि वापस न मिलने पर प्रदेश के कर्मचारियों से शपथ पत्र लिया है। जिसमें न्यायालय में न जाने, कटौती की गई जमा राशि वापस न मिलने पर, अपने ग्रेजुटी व अवकाश नकदीकरण के राशि को सरकार के कोष में जमा करने की सहमति ली गई है। इसी पैसे से मिलने वाले ब्याज को पेंशन कहा जा रहा है। इसलिए प्रबंधन से समझौता करते समय किन बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक विद्युत मंडल के सभी कर्मचारी नेताओं को विचार मंथन करने की अपील श्री झा ने की है।

  • Related Posts

    FOREST; वानिकी छात्रों ने वन अमले में 50 प्रतिशत आरक्षण के फैसले के लिए वन मंत्री केदार कश्यप का जताया आभार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में वानिकी के विद्यार्थियों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के फलस्वरूप शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शासन के…

    BUS; राज्य के 4 शहरों में दौडेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में कल होगा एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 11 अक्टूबर को कंसेशन एग्रीमेंट किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा