शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड में ED की रेड; जद में आए वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव

रांची, छत्तीसगढ़ के बाद झारखंड में भी शराब घोटाले की जांच में ईडी की एंट्री हो गई है। ईडी के अधिकारी मनी लाॅड्रिंग के एंगल पर पूरे मामले को देख रहे हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को झारखंड, बंगाल में बड़ी छापेमारी शुरू हो चुकी है। राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, उनके बेटे रोहित उरांव, शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी से जुड़े दोनों राज्यों के 32 ठिकानों पर ईडी ने बुधवार की सुबह से ही छापेमारी तेज कर दी है। ये ठिकाने रांची, देवघर, धनबाद, दुमका व कोलकाता में हैं। सुबह करीब साढ़े छह बजे से ही ईडी की टीम संबंधित सभी ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। सर्च जारी है।

वित्त मंत्री के बेटे का शराब करोबार में बड़ा निवेश

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव का राज्य के शराब कारोबार में बड़ा निवेश बताया जा रहा है। ईडी के सूत्रों की माने तो उसने योंगेंद्र तिवारी के माध्यम से इस व्यवसाय में बड़ी रकम लगाई है।

ईडी ने शराब घोटाले में योगेंद्र तिवारी व प्रेम प्रकाश तथा अन्य की भूमिका की प्रारंभिक जांच के बाद इस घोटाले की जांच में जुटी है। पूर्व में 21 मार्च की आयकर विभाग की छापेमारी में यह खुलासा हो गया था कि शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी ने करीब 15 करोड़ से अधिक की अघोषित संपत्ति अर्जित की है।

यहां छापेमारी की खबर

मंत्री रामेश्वर उरांव का रांची स्थित आवास, योगेंद्र तिवारी के दुमका के गिलानपाड़ा चौक स्थित व्यवसायिक कार्यालय, टाटा शोरूम चौक पर स्थित तनिष्क शोरूम, खिजुरिया में तिवारी ऑटो मोबाइल, कुम्हारपाड़ा में पप्पू शर्मा व अनिल सिंह का आवास, नेक्सजेन के विनय सिंह के यहां छापेमारी की जाने की खबर है।

यहां चल रही है ईडी की छापेमारी

  • आरती राय चौधरी पत्नी स्वर्गीय शरत चंद्र राय : निवासी राय बंगला, कैस्टेयर टाउन, थाना, अनुमण्डल एवं जिला- देवघर।
  • अजय केसरी : 14, राम मंदिर रोड, पीओ/थाना-देवघर, शहर-देवघर राज्य-झारखंड पिन 814112
  • विवेक मिश्रा : s/o नित्यानंद मिश्रा, राय बंगला, आशाराम केसन रोड, देवघर टाउन, देवघर, झारखंड।
  • अभिषेक झा : s/o स्वर्गीय गोरेलाल झा, बी एन झा पथ, देवघर टाउन, देवघर, झारखंड।
  • मुन्नम संजय : s/o चंद्र नारायण बाजपेयी, मकान नंबर 21, वार्ड नंबर 7, परमेश्वर दयाल रोड बरमसिया, देवघर, देवघर, देवघर, जेएच, 814112
  • जोगेंद्र तिवारी : s/o रामेश्वर तिवारी, जोगेंद्र तिवारी का गोदाम, होटल सिद्धार्थ के सामने, देवघर।
  • जोगेंद्र तिवारी : s/o रामेश्वर तिवारी, बोम्पास टाउन, डॉ. राजीव पांडे हॉस्पिटल के पास, देवघर।
  • वैभव शाहाबादी s/o निर्भय शाहाबादी और निर्भय शाहाबादी s/o विश्वनाथ शाहाबादी, शाहाबादी हाउस, डॉक्टर लेन मकतपुर, गिरिडीह, झारखंड-815301
  • अमरनाथ टेकरीवाल : s/o सीताराम टेकरीवाल मकान नं. 169, जमुआ थाना नं. 516, गोड्डा, थाना गोड्डा शहर, गोड्डा। 814133
  • बरनाली राय : w/o अरुण कुमार राय, सुकांत पल्ली बोराल, राजपुर, सोनारपुर (एम) बोराल, दक्षिण, 24 परगना, पश्चिम बंगाल,700154
  • मनीष डालमिया और विजय डालमिया : (मैसर्स मनीष कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक) डालमिया हाउस, 392, ब्लॉक – जी, न्यू अलीपुर, कोलकाता 700 053
  • हरि कृष्ण चौधरी s/o हनुमान दास चौधरी और अनिल चौधरी s/o हरि कृष्ण चौधरी (मैसर्स विक्रम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक) 6बी, श्रीराम गार्डन, 15 बेल्वेडियर रोड, अलीपुर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल- 700027
  • मेसर्स मैहर डेवलपर्स वसुंधरा गार्डन, फ्लैट नंबर 902 ए, बरियातू, मोरहाबादी, रांची।
  • रोहित उरांव : s/o रामेश्‍वर उराँव, रागिनी विला, सरहुल नगर, बरियातू, सीएन होंडा सर्विस स्टेशन, रांची – 834009
  • बिनय कुमार सिंह : s/o साधुशरण सिंह बी1/सी, बेलेयर अपार्टमेंट, मेन रोड, रांची जीपीओ – ​​रांची, झारखंड-834001
  • श्रवण कुमार जालान : S/o केदार नाथ जालान, जालान रोड, अपर बाजार, रांची, झारखंड – 834001
  • उमा शंकर सिंह : s/o राजेंद्र सिंह, चांदनी चौक, ओबरिया रोड, हटिया, रांची।
  • जोगेंद्र तिवारी और मेसर्स संथाल परगना बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, डी-2, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची झारखंड 834001
  • विकास कुमार अग्रवाल : s/o सोहन लाल अग्रवाल 95, के.बी. मार्ग, खजांची तालाब के पास, बोड्डम बाज़ार, हज़ारीबाग- 825301, झारखंड।
  • रीतेश कुमार शर्मा : s/o नत्थूमल शर्मा (मैसर्स आलोकिक हाइट्स एलएलपी का भागीदार) s/o नत्थूमल शर्मा, ग्रेवाल अपार्टमेंट, फ्लैट नंबर ई-5, 5वीं मंजिल, ग्रेवाल कॉलोनी, बेकारबांध, धनबाद, झारखंड- 826001
  • अमरेन्द्र तिवारी : s/o रामेश्वर तिवारी फ्लैट नंबर 402, कोशिकी राधिका रीजेंसी अपार्टमेंट झारूडीह, बेकार बांध, धनबाद, 826001
  • अमरेंद्र तिवारी और जोगेंद्र तिवारी : s/o रामेश्वर तिवारी एसबीआई बिल्डिंग, दूसरी मंजिल, स्टेशन रोड, मिहिजाम, जामताड़ा-815354
  • अमरेन्द्र तिवारी एवं जोगेन्द्र तिवारी : s/o रामेश्वर तिवारी स्टेशन रोड, मिहिजाम, जामताड़ा
  •  तनिष्क शोरूम टाटा चौक, भागलपुर रोड, दुमका
  • प्राणतोष मिश्रा : s/o भवानी प्रसाद मिश्रा, डंगाल पाड़ा, हिजला रोड, सोनवाडंगाल, छोटूलाल मंदिर के पास, दुमका, झारखंड – 814101पप्पू शर्मा : कुम्हार पाड़ा, दुमका, मेसर्स मैहर डेवलपर्स कुम्राबाद, बिजयपुर, दुमका, झारखंड 814119 मेसर्स सरन अल्कोहल प्राइवेट लिमिटेड, डिस्टिलरी रोड, गिलानपारा,पोस्ट दुमका, 814101
  • शराब गोदाम खाता नंबर-91, प्लॉट नंबर-1053, मौजा- लखीकुंडी, थाना-दुमका (मुफस्सिल), जिला-दुमका, झारखंड-814101
  • मेसर्स तिवारी ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड एयरपोर्ट रोड, लखीकुंडी, दुमका, झारखंड 814101, अनिल कुमार सिंह : s/o शालीग्राम सिंह, कुम्हार पारा, दुमका, झारखंड
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    CRIME; वन विभाग की टीम पर हमला, अतिक्रमणकारियों ने 6 कर्मियों को 6 घंटे बंधक बनाकर पीटा

    महासमुंद, छत्तीसगध के महासमुंद जिले में वन विभाग के अमले पर जानलेवा हमले की बड़ी घटना सामने आई है. बागबाहरा वन परिक्षेत्र में जंगल की सुरक्षा करने गए 6 वन…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा