संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस के पहिये 9 जून से थमेंगे; ठेका कम्पनियों के शोषण से कर्मचारी त्रस्त

रायपुर,  प्रदेशभर में 9 जून को 108 और 102 की एंबुलेंस सेवाएं ठप पड़ जाएंगी। क्योंकि अपनी लंबित मांगों को लेकर संजीवनी 108 और महतारी एक्सप्रेस 102 के कर्मचारी काम बंद कर प्रदर्शन पुरे छत्तीसगढ़ राज्य में करेंगे। ठेका कम्पनियों के शोषण से त्रस्त कर्मचारी अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर लामबंद हुए हैं। कल राजधानी में धरना-प्रदर्शन कर कर्मचारी नेताओं ने आंदोलन का ऐलान किया।

कर्मचारी संघ के संरक्षक एव वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल श्रीवस्तव का कहना है कि बीते दो महीनों से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवार का गुजारा नहीं चल पा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके साथ हमेशा इसी तरह की स्थिति बनी रहती है,जब 3 से 4 महीनें में वेतन का भुगतान होता है। प्रदेश में संजीवनी एक्सप्रेस का संचालन जय अम्बे कंपनी द्वारा किया जा रहा है जबकि जीवीके कंपनी महतारी एक्सप्रेस का संचालन कर रही है।

7 सूत्रीय मांगे

0 प्रतिमाह 10 तारीख तक अनिवार्य रूप से वेतन का भुगतान किया जाए

0 दो माह का वेतन भुगतान 10 जून तक किया जाए

0 2018 से रूकी वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ जून माह के वेतन में एक साथ दिया जाए

0 कर्मचारियों को 60 साल तक नौकरी की सुरक्षा गारंटी दी जाए

 0 एंबुलेंस कर्मचारियों से 8 घंटे काम लिया जाए और अतिरिक्त कार्य का ओवरटाइम दिया जाए

0 एम्बुलेंस को ठेका प्रथा से मुक्त किया जाए

0 अगर कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी ठेका कंपनी और सरकार होगी

  • Related Posts

    EDUCATION; अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की सेवाएं

    *शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत , डुप्लीकेट अंकसूची, माइग्रेशन प्रमाण-पत्र सहित कई सेवाओं के लिए 60 दिवस की समय-सीमा रायपुर, विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए…

    PWD; घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत, की जांच के लिए PWD ने समिति बनाई,समिति तीन दिन में देगी रिपोर्ट

    0 राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजना नारायण भोई रायपुर., लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात