सांप के काटने से तीन छात्रों की मौत; एक की हालत गम्भीर,कोचिंग सेंटर में सो रहे थे बच्चे

भुवनेश्वर, ओडिशा में  केंदुझर जिले के बारिया पुलिस थाना क्षेत्र में सांप के काटने से तीन छात्रों की मौत हो गई। छात्र निश्चितपरजाली में मौजूद एक कोचिंग सेंटर में थे। मृतकों में दो छात्राएं एवं एक छात्र शामिल हैं। एक अन्य छात्र को गम्भीर अवस्था में कटक के एससीबी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक छात्र-छात्राओं की पहचान 12 वर्षीय राजा नायक, 10 वर्षीय स्नेहश्री नायक और 7 वर्षीय एलिना नायक के रूप में हुई है। घायल छात्र की पहचान 12 वर्षीय आकाश नायक के रूप में की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, रात में कोचिंग सेंटर में सोते समय सांप ने इन छात्रों को काटा है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सांप किस प्रजाति का था। यह घटना रात करीब तीन बजे की है। परिवार के सदस्यों को सुबह साढ़े सात बजे घटना के बारे में पता चला है।

30 जुलाई को घर जाने वाली थी मृतक एलिना

मृतक एलिना की मां दमयंती नायक ने कहा कि उन्होंने शनिवार शाम अपनी बेटी से फोन पर बात की थी। उसने कहा था कि वह 30 जुलाई को घर आएगी, लेकिन आज सुबह फोन आया कि लड़की नहीं आ रही है। एलिना के एक रिश्तेदार ने बताया कि घटना तड़के तीन बजे की है, लेकिन परिवार को उस समय इस बारे में कुछ नहीं बताया गया। हमने बाहरी लोगों से सुना कि बच्चों को सांप ने काट लिया है। हमें अस्पताल में कोचिंग सेंटर का कोई सदस्य भी नहीं मिला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि तीनों छात्रों की मौत सांप काटने से हुई है या वजह कोई और है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    CRIME; टेकारी में असामाजिक तत्वों के दो गुटों के भिड़ंत में चाकू -तलवार चला , 2 जख्मी , गोढ़ी के 5 आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकारी व‌ गोढ़ी के असामाजिक तत्वों का गुट बीते रविवार – सोमवार ‌के दरम्यानी रात टेकारी में भिड गये ।…

    ED; ईडी फिर छत्तीसगढ़ में एक बड़े ग्रुप समेत 3 ठिकानों पर पहुंची… भोपाल से आए अधिकारी

    राजनांदगांव. राजनांदगांव में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार तड़के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि ईडी की अलग-अलग टीमें शहर से लगे…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार