साउथ अफ्रीका ने चेज किया T20I का सबसे बड़ा स्कोर;डिकॉक का 44 गेंद में शतक, जोनसन चार्ल्स ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

सेंचुरियन, एजेंसी, साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। अफ्रीकी टीम ने टी-20 इंटरनेशनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज कर लिया है। रविवार शाम सेंचुरियन मैदान पर साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया। टीम के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

इस ऐतिहासिक जीत में रीजा हैनरिक्स और क्विंटन डी कॉक ने अहम भूमिका निभाई। हैनरिक्स ने 28 गेंदों पर 68 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि डी कॉक ने 44 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह उनका पहली सेंचुरी है।

रविवार शाम को खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 258 रन का पहाड़ स्कोर खड़ा किया। अफ्रीकी टीम के बल्लेबाजों ने 259 रन के टारगेट को 7 गेंद रहते हासिल कर लिया। इस जीत से सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है।

बुल्गारिया का रिकॉर्ड तोड़ा
साउथ अफ्रीका ने बुल्गारिया का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिसे बुल्गारिया ने 26 जून 2022 को सोफिया में बनाया था। टीम ने 246/4 का स्कोर चेज किया था।

वनडे में भी सबसे बड़ा स्कोर चेज किया था
साउथ अफ्रीका ने 12 मार्च 2006 को वनडे में भी सबसे बड़ा स्कोर चेज किया था। तब टीम ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराया था। जोहान्सबर्ग में हुए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 434 रन बनाए थे, जवाब में अफ्रीका ने एक गेंद रहते 438 रन बनाते हुए कीर्तिमान स्थापित किया था।

जोनसन चार्ल्स ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर बैटर जोनसन चार्ल्स ने भी आतिशी शतक जमाया। उन्होंने 46 गेंदों पर 118 रन की शतकीय पारी खेली। यह चार्ल्स का भी पहला शतक है। उन्होंने 39 बॉल में शतक जड़कर वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले क्रिस गेल ने 47 बॉल में शतक जड़ा था।

चार्ल्स के अलावा ओपनर काइल मेयर्स ने 27 गेंदों पर 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के बाद रोमारियो शेफर्ड ने 18 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए। मार्को जॉनसन को तीन और वार्ने परनेल ने दो विकेट लिए।

  • Related Posts

    GAME; गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश और प्रवेश नवीनीकरण के लिए चयन ट्रायल 30 सितम्बर और 1 अक्टूबर को

    *तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल, आधार कॉर्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि के उल्लेख वाली प्रमाणित अंकसूची उपलब्ध कराना अनिवार्य* रायपुर. राज्य…

    GAME; स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी को 51 लाख देने की घोषणा, मुख्यमंत्री निवास में हुई मुलाकात

     रायपुर, एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर