सीमेंट प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों के चीथड़े उड़े, दो की हालत गंभीर

रायपुर, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में मंगलवार को एक सीमेंट प्लांट में ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं। धमाका इतना तेज था कि तीनों मजदूरों के शरीर के चीथड़े उड़ गए और दूर तक शवों के टुकड़े बिखरे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मजदूरों की हालत गंभीर देखकर उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर फटने के चलते हादसा हुआ है। मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, हिरमी स्थित सीमेंट प्लांट में दोपहर करीब 3.30 बजे ब्लास्ट हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में वहां मजदूर काम कर रहे थे। धमाके की चपेट में आने से ग्राम सरपोंगा निवासी उमेश वर्मा, भाटापारा निवासी शत्रोहन वर्मा और ग्राम कुथरौद निवासी लखेस गायकवाड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो मजदूर घायल हैं। पुलिस ने हादसे के बाद घटना स्थल को सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना की पुष्टि एसएसपी दीपक कुमार झा ने की है। 

मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख व्यक्त किया  

बलौदाबाजार जिले के ग्राम हिरमी में आक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट होने से तीन श्रमिकों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर करते हुए जिला को प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए है। दुर्घटना में दो श्रमिक घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने इनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 

  • Related Posts

    HC ‘सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं था…’, पत्नी की आत्महत्या के लिए डॉक्टर पति को ठहराया जिम्मेदार

    बिलासपुर. पत्नी की आत्महत्या के एक मामले में हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा है कि लगातार ऐसा माहौल बनाना, जिसमें व्यक्ति को आत्महत्या के अलावा कोई…

    HC; आदेश का पालन नहीं करने पर आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

    बिलासपुर. आबकारी विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक को विभागीय प्रतियोगी परीक्षा में सर्विस रिकॉर्ड (ACR) के अंक कम देकर अनुत्तीर्ण किए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात