हड़ताल कर रहे संविदा कर्मचारियों पर लगा एस्मा; तीन दिन में लौटने का अल्टीमेटम

रायपुर, नियमितीकरण की मांगों को लेकर 23 दिनों से हड़ताल पर डटे प्रदेश के 45 हजार संविदा कर्मियों को काम पर लौटने का आदेश जारी किया गया है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों व कलेक्टरों को आदेश करते हुए कहा है कि तीन दिन के भीतर यदि अधिकारी-कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने यह भी कहा कि है कि कार्रवाई के बाद उनके स्थान पर अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। विभाग ने कहा है कि अधिकारी, कर्मचारियों की मांगों के संबंध में विचार कर वेतन वृद्धि की घोषणा की गई है। इसके बाद भी प्रदेश के 45 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी अनाधिकृत तौर पर हड़ताल पर हैं।

ऐसे में लोकहित और नागरिक सेवाओं के साथ शासकीय कार्य प्रभावित हो रहा है। राज्य सरकार ने मांगों के अनुरुप संविदा कर्मचारियों के वेतन में 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि का निर्णय लिया है। वेतन वृद्धि की घोषणा के बाद भी संविदा अधिकारी एवं कर्मचारी विभागों में अनुपस्थित है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम-2012 की कंडिका 15 (1) के अनुसार आवरण नियम-1965 का उल्लंघन है। उल्लेखनीय है कि नवा रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल पर संविदा कर्मचारी आंदोलनरत है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, समाज कल्याण विभाग, नगर निकाय, राजस्व, वन, खनिज, सहकारिता, परिवहन आदि विभागों के कर्मचारी शामिल हैं।

नियमितीकरण की मांग, वेतन बढ़ोतरी काफी नहीं

इस मामले में छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष कौशलेंद्र तिवारी ने कहा कि हमने नियमितीकरण की मांग की है। 27 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी काफी नहीं है। वेतन बढ़ोतरी दो वर्ष पुरानी घोषणा है, जो सरकार ने अभी पूरी की है। हम कार्रवाई से डरने वाले नहीं है। सरकार को घोषणा-पत्र में किए गए वादों के मुताबिक नियमितीकरण करना होगा।

विभागों के एचओडी को कार्रवाई के निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को विभागाध्यक्ष को जारी पत्र में लिखा है कि नोटिस के बाद भी तीन दिन के भीतर सेवा से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्न्ता निवारण अधिनियम, 1979 की धारा-4 की उपधारा (1) एवं (2) द्वारा प्रदस्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए कार्रवाई करें। साथ ही छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम-2012 के अंतर्गत उनके स्थान पर अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

  • Related Posts

    MURDER; राजधानी में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी के साथ दो नाबालिग बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारा चाकू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके बाद…

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर