हड़ताल पर बैठे पटवारियों की आईडी ब्लाक; तहसीलदार निपटाएंगे लोगों का काम

रायपुर, छत्तीसगढ़ में चल रहे पटवारियों की हड़ताल की वजह से लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग सीमांकन सहित छोटे-छोटे कार्य करवाने के लिए कलेक्टर जनचौपाल में पहुंच रहे हैं। वहीं, न तो प्रशासन की ओर से हड़ताल खत्म करने को लेकर कोई प्रयास किया जा रहा है और न ही पटवारियों की ओर से कोई चर्चा की जा रही है। इसी बीच प्रशासन की ओर से सख्ती करने की शुरूआत की गई है। राजस्व विभाग द्वारा हड़ताल पर बैठे लगभग पांच हजार से ज्यादा पटवारियों की आईडी ही ब्लाक कर दी गई है। यानी कि अब पटवारी हड़ताल के दौरान कोई भी कार्य संपादित नहीं कर सकेंगे।

बता दें कि इसे लेकर नईदुनिया ने ही हड़ताल के दौरान भू-माफियाओं सहित कई लोगाें के कार्य करने के लिए आईडी लाग-इन करने को लेकर खबर का प्रकाशन किया था। जिसके बाद सख्ती दिखाते हुए राजस्व विभाग द्वारा इनकी आईडी ब्लाक करने का निर्णय लिया है। वहीं, अब तहसीलदारों को ही यह सारे कार्य निपटाने के लिए निर्देशित किया गया है।

तहसीलदार कर सकेंगे रिकार्ड दुरुस्तीकरण

वर्तमान में बनाई गई व्यवस्था के अनुसार जो अधिकार पटवारियों के पास है, वही अधिकार तहसीलदार की आइडी में भी दिए गए हैं। ऐसे में अब आदेश के अनुसार रिकार्ड दुरुस्तीकरण सहित कई प्रकरणों का निपटारा तहसीलदारों के जरिए किया जाएगा। वहीं, सीमांकन, बटांकन, पटवारी प्रतिवेदन सहित कई प्रकरण अब भी अटके ही रहेंगे।

जनचौपाल में आ रहे राजस्व मामले

पटवारियों के हड़ताल पर जाने के बाद से ही आम जनता परेशान है। वहीं, वर्तमान में बेरोजगारी भत्ते से लेकर प्रवेश और भर्ती के लिए भी लोग आय, जाति व निवास बनवाने के लिए पटवारी व तहसील कार्यालयों में जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनके आवेदनों का वहां निराकरण नहीं होने की वजह से वे अब कलेक्टर की जनचौपाल में आकर आवेदन कर रहे हैं।

राजस्व विभाग छग के सचिव एनएन एक्का का कहना है कि हड़ताल पर बैठे सभी पटवारियों की आइडी ब्लाक कर दी गई है। इस संदर्भ में जानकारी मिल रही थी, कि वे हड़ताल में रहने के बावजूद कार्यों का संपादन कर रहे हैं। इसकी वजह से यह निर्णय लिया गया है। तहसीलदारों को पटवारियों की आइडी से होने वाले कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। चर्चा के लिए बुलाने के बाद भी वे नहीं आ रहे हैं, तो हम क्या कर सकते हैं।

छग राजस्व पटवारी संघ प्रांताध्यक्ष भागवत कश्यप का कहना है कि प्रशासन की ओर से हमें एक बार भी चर्चा के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। हम काफी दिनों से अपनी मांगों को लेकर ध्यानाकर्षण सहित सारी जानकारियां विभाग को देते आए हैं। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक हम हड़ताल पर डटे रहेंगे। प्रशासन को जो भी सख्ती करनी है, वे स्वतंत्र हैं।

  • Related Posts

    EDUCATION; अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की सेवाएं

    *शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत , डुप्लीकेट अंकसूची, माइग्रेशन प्रमाण-पत्र सहित कई सेवाओं के लिए 60 दिवस की समय-सीमा रायपुर, विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए…

    PWD; घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत, की जांच के लिए PWD ने समिति बनाई,समिति तीन दिन में देगी रिपोर्ट

    0 राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजना नारायण भोई रायपुर., लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात