हत्या के आरोपी से बदला लेने थाने पहुंची भीड़; मृतक के घरवालों ने एएसआई से की मारपीट

रायपुर, राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से बदला लेने कई लोग थाने पहुंच गए। उसे थाने से बाहर निकालने की मांग करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोका तो मारपीट कर दी। एएसआई से मारपीट और वर्दी फाड़ दी।

आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बलवा, मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध कायम किया गया है। पुलिस ने आरोपित राजू दीप, राधा दीप, सूरज दीप, उमा दीप, गुनगुन दीप, धीमति एवं अन्य के खिलाफ धारा अपराध पंजीबद्ध किया है। सहायक उप निरीक्षक भगवान यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार 21 जुलाई को वह डयूटी पर तैनात था, तभी शाम करीबन 6.30 बजे थाना के पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा थाना खम्हारडीह के हत्या के फरार आरोपी सुदन उर्फ सन्नाटा को गिरफ्तार कर थाने में लेकर आई।

थाने का किया घेराव

इसके बाद तकरीबन सात बजे मृतक सागर दीप के स्वजनों ने राजू दीप, राधा दीप, सूरज दीप, उमा दीप, गुनगुन दीप, धीमति और अन्य कई लोग थाना परिसर का घेराव कर दिए। आरोपित सुदन को बाहर निकालो, बदला लेंगे कहकर उपद्रव करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाइश दी। लेकिन कोई नहीं माना। सभी एक राय होकर सुदन से बदला लेने जबरन थाना के भीतर घुसने लगे। उन्हें रोकने पर मारपीट किए। उपस्थित बल की मदद से आरोपियों को रोका गया।

  • Related Posts

    MURDER; राजधानी में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी के साथ दो नाबालिग बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी मारा चाकू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी. इसके बाद…

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर