हॉस्पिटल एवं मेडिकल लैबोरेटोरी सेक्टर के लिए 18 अगस्त को रोजगार सह कौशल मेला

0 मौके पर ही साक्षात्कार के बाद दी जाएगी नौकरी
रायपुर, जिला प्लेसमेंट सेल एवं रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, द्वारा 18 अगस्त 2023 को पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार में हॉस्पिटल एवं मेडिकल लैबोरेटोरी सेक्टर के लिए रोजगार सह कौशल मेला आयोजित किया गया है। कुल 609 पदों में शहर के विभिन्न अस्पतालों के लिए भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी 10ः30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आवेदन कर सकते है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार सह कौशल मेले में शामिल होकर योग्यतानुसार आवेदन करें और रोजगार प्राप्त करें।

आवेदन लेने के पश्चात 18 अगस्त को ही अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेने के पश्चात उसी दिन नियुक्ति पत्र भी दे दी जाएगी। इसका उद्देश्य बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। सभी पदों के अनुसार योग्यता, अनुभव और वेतनमान तय किया गया है।

इस मेले के माध्यम से हॉस्पिटल एवं मेडिकल लैबोरेटोरी सेक्टर के क्षेत्र से ड्यूटी डॉक्टर, स्टाफ नर्स, एक्सरे टेक्निशियन, एण्डोस्कोपी टेक्निशियन, डायलसिस टेक्निशियन, एस्क्यूटिव इन रिसेप्शन, एमआरडी एस्क्यूटिव, वार्डबॉय वार्डगर्ल, एंबुलेंस-ड्राईवर, रिसेप्शनिस्ट,, क्लीनर, नर्सिंग स्टाफ, ओटी टेक्निशियन, लैब टेक्निशियन, ड्यूटीआरएमओ, बिलिंगमैनेजर, सुपरवाईजर सहित कुल 609 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदकों की भर्ती योग्यतानुरुप वेतनमान पर की जाएगी। रोजगार सह कौशल मेला में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा और आधार कार्ड, शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; रेलवे की कोच फैक्ट्री में 1000+ भर्ती, 10वीं के मार्क्स पर होगा चयन, ऐसे करें आवेदन

     नईदिल्ली, फ्रेशर होने की वजह से जॉब पाने में दिक्कत आ रही है, तो इसके लिए पहले एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अब आप सोचेंगे कि अनुभव या काम की ट्रेनिंग…

    SBI JOBS; ग्रेजुएट के लिए स्टेट बैंक में 9100 नई भर्ती, सबसे ज्यादा पद इन राज्यों में, आवेदन शुरू

    नईदिल्ली, बैंक में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9000 से अधिक पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार