अंतिम तिथि 13 जुलाई के पहले नियमितीकरण कराने से राजीनामा असुविधाओं से मिलेगी राहत

रायपुर, जिला प्रशासन द्वारा अनाधिकृत नियमितीकरण आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई निर्धारित की गई है। प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि अवैध भवनों की अनुमति विपरीत एवं बिना अनुमति के नियमितीकरण हेतु अंतिम 15 दिवस की अवधि शेष है अतः 13 जुलाई 2023 के पूर्व अपने अवैध भवनों का नियमितीकरण करा लेवे। नियमितीकरण प्रक्रिया में पार्किंग की कमी वाले भवनों का भी और  स्वीकृत भू उपयोग से अलग भू उपयोग वाले भवनों का भी नियमितिकरण किया जा सकता है।

अनाधिकृत नियमितीकरण कराए जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार है। नियमितीकरण के लिए भूमि स्वामित्व के दस्तावेज (रजिस्ट्री बी-1, पी-2), बिजली बिल एवं संपत्ति कर रसीद की प्रति, भवन अनुज्ञा पूर्व स्वीकृत यदि हो तो भवन का मानचित्र भू उपयोग के दस्तावेज लगाए जाना आवश्यक है।

नियमितीकरण कराने से होने वाले लाभ
निगम प्रशासन के अनुसार अवैध भवनों की नियमितीकरण कराने उनके भवन नियमित हो जाएंगे और साथ ही भवन मालिकों को कई सुविधाएं मिलेंगी। जैसे-ः पूर्ण रूप से वैध होगा, अतिरिक्त निर्माण/अनुमति विपरीत निर्माण को नहीं तोड़ा जाएगा, स्वीकृत भू उपयोग के विपरीत अन्य भू उपयोग, वाले भवनों को नियमित किया जाएगा जैसे आवासीय क्षेत्र में दुकानों की अनुमति। 500 वर्ग मीटर तक निर्मित क्षेत्र वाले सभी आवासीय व वाणिज्यिक भवन जिसमें पार्किंग की कमी है ऐसे भवन नियमित किए जाएंगे। भविष्य में यदि संपत्ति बेचना चाहते हैं तो नियमितीकरण कराने से प्रक्रिया आसान होगा। भविष्य में यदि भवन के ऊपर के तलों पर अतिरिक्त निर्माण किया जाता है तो नियमितीकरण कराने से बैंक लोन आसानी से मिलेगा, नियमितीकरण कराने से राजीनामा किए जाने की तुलना में कम राशि लगेगी।

नियमितीकरण नही कराने से होने वाले हानि
अवैध भवनों का नियमितीकरण नहीं कराने से होने वाली भवन मालिकों को असुविधा का सामना करना पडेगा। नियमितीकरण नहीं कराए जाने पर अवैध निर्माण का राजीनामा कराना होगा, राजीनामा पर मात्र 10 प्रतिशत अतिरिक्त निर्माण को ही वैध किया जाएगा शेष अतिरिक्त निर्माण को वैध नहीं किया जाएगा, पार्किंग की कमी वाले भवनों का राजीनामा नहीं किया जाएगा, स्वीकृत भू उपयोग के अतिरिक्त अन्य भू उपयोग के लिए राजीनामा नहीं किया जाएगा, राजीनामा नहीं कराए जाने की दशा में शासन द्वारा भवन तोड़े जाने की कार्यवाही की जा सकती है, अतिरिक्त निर्माण किए जाने हेतु बैंक लोन नहीं मिलेगा एवं भवन को बेचने में असुविधा होगी, राजीनामा करवाने से अतिरिक्त वित्तीय भार वहन करना होगा।

  • Related Posts

    FOREST; वानिकी छात्रों ने वन अमले में 50 प्रतिशत आरक्षण के फैसले के लिए वन मंत्री केदार कश्यप का जताया आभार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में वानिकी के विद्यार्थियों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के फलस्वरूप शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शासन के…

    BUS; राज्य के 4 शहरों में दौडेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में कल होगा एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 11 अक्टूबर को कंसेशन एग्रीमेंट किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा