Uncategorized

अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर 3 लाख की धोखाधड़ी; महिला लिपिक गिरफ्तार

बिलासपुर, जांजगीर-चांपा नगर पालिका चांपा में पदस्थ लिपिक ने अनुकंपा नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर पौने तीन लाख की ठगी की है। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार नगरपालिका चांपा में पदस्थ लिपिक रीना चावरिया ने सफाई कर्मचारी स्वर्गीय चंद्रशेखर सोनवानी के पुत्र शेर सोनवानी से अनुकंपा नियुक्ति में लिपिक बनाने का झांसा दिया। इसके लिए उसने दो लाख 80 हजार रूपए लिया है। पैसे देने के बाद उसकी नियुक्ति नहीं हो रही थी। जिस पर शेरा सोनवानी ने इसकी शिकायत थाने में की ।

मामले में पुलिस ने जांच कर आरोपी के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध् दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने बताया कि नगर पालिका चांपा में पदस्थ महिला लिपिक ने नौकरी लगाने के नाम पर शेरा सोनवानी से रकम ली थी। मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button