अपनी गर्लफ्रेंड को नहीं देख सका किसी और के साथ और उतारा मौत के घाट, छोटी बहन पर भी किया वार

दुर्ग, रामनवमी के दिन जंवारा विसर्जन के लिए भिलाई के शीतला तालाब सुपेला गई दो बहनों पर एक बदमाश ने चाकू से वार कर दिया। दोनों बहनें नाबालिग हैं। घटना में बड़ी बहन के सीने पर चाकू पड़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी छोटी बहन को एक बार चाकू पड़ने के बाद वो तालाब में कूद गई और उसकी जान बच गई।

दरअसल, आरोपित और मृतका के बीच प्रेम प्रसंग था, लेकिन दो महीने पहले आरोपित चोरी के मामले में जेल गया था। इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड का किसी और से चक्कर शुरू हो गया था। आरोपित ने उसे किसी और लड़के के साथ घूमते देख भी लिया था और इस बात को सहन नहीं कर सका। जिसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और उसे बचाने के लिए आई उसकी छोटी बहन को भी चाकू मार दिया। घटना के बाद जांच में जुटी सुपेला पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार उक्त घटना गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे हुई। इंदिरा नगर सुपेला निवासी आरोपित महेश यादव (20) ने दुर्गा सुपेला निवासी सुमन साहू (15) और उसकी छोटी बहन सरिता साहू (14) को चाकू मार दिया। दोनों बहने जंवारा विसर्जन देखने के लिए शीतला तालाब सुपेला गई हुई थी। वे दोनों तालाब के बीच में रैंप पर खड़ी होकर कार्यक्रम देख रही थी। इसी दौरान आरोपी महेश यादव चाकू लेकर वहां पर पहुंचा और सुमन साहू के सीने पर जोरदार वार किया। चाकू घोंपने के बाद वह गिरी और उसका गर्दन रैंप के दीवार से टकराई और उसकी मौके पर मौत हो गई।

तालाब में कूद छोटी बहन ने बचाई खुद की जान

ये देखकर उसकी छोटी बहन सरिता साहू बीच बचाव करने के लिए पहुंची तो आरोपी ने उसके भी पेट में चाकू घोंप दिया, लेकिन वह रैंप के ऊपर से तालाब में कूद गई। जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और सुपेला के शासकीय कन्या विद्यालय परिसर में शराब पीकर वहीं पर बैठा हुआ था। पतासाजी के दौरान पुलिस ने आरोपी को वहीं से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दो महीने पहले ही पुलिस ने आरोपी महेश यादव और उसके चार साथियों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। दो सप्ताह पहले ही वह जेल से छूटा था।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बांध में डूबने से दो मासूमों की मौत, तीसरा बालक झाड़ियों के सहारे बचा

     राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के ग्राम ईटार के पास स्थित साल्हेवारा बांध में रविवार को नहाने गए तीन बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि…

    RAPE; डैम घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, पहले दोस्त फिर दो हैवानों ने बनाया शिकार

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में होली पर्व से पहले एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. घूमाने के बहाने पीड़िता को नाबालिग अपनी बाइक से रजहि डैम के पास…

    You Missed

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    CGPGC; 2700 बिजली कर्मियों को मिलेंगी 3 करोड़ का कवरेज, जनरेशन कंपनी और बैंक आफ बड़ौदा के बीच एमओयू

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    RMC;जोन कमिश्नर डॉ आरके डोंगरे समेत मुख्य अभियंता यूके धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता पी राजेश नायडू सेवानिवृत्त

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    TRAAFFIC; राजधानी के व्यस्ततम इलाकों में शाम 5 से रात 9 बजे तक इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री