अब बागबहरा रेलवे स्टेशन में ठहरेगी भगत की कोठी व विशाखापट्टनम एक्सप्रेस

बिलासपुर, यात्रियों के लिए राहत की खबर है। 18573/18574 विशाखापत्तनम – भगत की कोठी एक्सप्रेस व 22847/22848 विशाखापटनम – कुर्ला एक्सप्रेस संबलपुर रेल मंडल अंतर्गत बागबहरा रेेलवे स्टेशन में ठहरेगी। यह सुविधा छह महीने के लिए प्रायोगिक तौर पर मिलेगी। टिकट ब्रिकी स्थिति बेहतर रही तो रेलवे सुविधा स्थाई भी कर सकती है।

इसके तहत गुरूवार को विशाखापत्तनम से रवाना होने वाली 18573 विशाखापत्तनम – भगत की कोठी एक्सप्रेस का बागबाहरा रेलवे स्टेशन में 12:48 बजे पहुंचकर 12:50 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में यह सुविधा 14 अक्टूबर से मिलेगी।भगत की कोठी से रवाना होने वाली 18574 भगत की कोठी – विशाखापत्तनम एक्सप्रेस का 01:24 बजे पहुंचकर 01:26 बजे रवाना होगी। इस स्टेशन में केवल दो मिनट का स्टापेज दिया गया है। यात्रियों के लिए यह समय पर्याप्त है। वह आसानी से ट्रेन आने पर चढ़ सकते हैें और उतर भी सकते हैं।

इसके अलावा 15 अक्टूबर से विशाखापत्तनम से रवाना होने वाली 22847 विशाखापत्तनम – कुर्ला एक्सप्रेस का बागबाहरा रेलवे स्टेशन में 15:40 बजे पहुंचकर 15:42 बजे रवाना होगी। विपरित दिशा से यह ट्रेन 17 अक्टूबर बागबाहरा रेलवे स्टेशन में 15:57 बजे पहुंचकर 10:59 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन का भी दो मिनट स्टापेज दिया गया है। इस सुविधा की घोषणा से यात्रियों को राहत मिली है। बिलासपुर समेत अन्य स्टेशनों से बागबहरा स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    GOLD; लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा सोना

    नई दिल्ली, मुहर्रम के मौके पर आज एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा है।…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’