अमेरिका जा रहे एयर इंडिया के विमान के इंजन में आई खराबी, रूस में इमरजेंसी लैंडिंग, 216 यात्री थे सवार

नई दिल्‍ली. एयर इंडिया की फ्लाइट के रूस में इमरजेंसी लैंडिंग का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि दिल्‍ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के AI173 विमान की रूस के मगदन में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. इंजन में तकनीकी खबरी के बाद यह निर्णय लेना पड़ा. इस फ्लाइट में कुल 216 यात्री सवार थे. साथ ही 16 क्रू मेंबर भी फ्लाइट का हिस्‍सा थे.

एयर इंडिया की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी में बताया गया, “सभी यात्रियों को ग्राउंड पर सपोर्ट दिया जा रहा है. उन्‍हें जल्‍द से जल्‍द अपने गंतव्‍यों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्‍यवस्‍था दी जाएगी. एयरक्राफ्ट इस वक्‍त अनिवार्य जांच से गुजर रहा है. यात्रियों को हुई परेशानी के लिए हम खेद प्रकट करते हैं.”

बोइंग-777 के रूट को डायवर्ट करने से एक दिन पहले ही इसका निर्माण करने वाली कंपनी की तरफ से चिंता व्‍यक्‍त की गई थी. यूनाइटेड एयरलाइंस के सीईओ स्‍कॉट किरबय का कहना था, “रूस के एयरस्‍पेस का इस्‍तेमाल कर एयरलाइंस द्वारा अमेरिकी नागरिकों को लेकर जाना खतरनाक साबित हो सकता है. तब क्‍या हो जब एयरलांइस रूस में लैंड हो जाए और उसमें अमेरिका की कोई बड़ी शख्सियत सवार हो. अगर ऐसा होता है तो यह एक बड़ी समस्‍या को जन्‍म देने जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी. ऐसी स्थिति पैदा हो उससे पहले ही हमें इसपर काम करना होगा.”

हालांकि अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि एयर इंडिया के दिल्‍ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे विमान में कुल कितने अमेरिकी नागरिक सवार थे. एयरलाइंस की तरफ से ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है.

.

  • Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा