अरमान मलिक ने आशना श्रॉफ को किया प्रपोज; कौन है सिंगर की होने वाली दुल्हनिया

मुम्बई, बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरमान मलिक ने हाल ही में सगाई कर ली है। दरअसल 8 अगस्त को यूट्यूबर और व्लाॅगर आशना श्रॉफ के साथ अरमान ने इंगेजमेंट की है। अरमान ने काफी फिल्मी अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन फोटोज पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कपल को बधाई दी है। शेयर की गई तस्वीरों में अरमान ऑफ-व्हाइट सूट पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, आशना ने व्हाइट ड्रेस पहनी हुई है। दोनों इस दौरान काफी प्यारे लग रहे हैं।

घुटने पर बैठकर किया प्रपोज

प्रपोजल की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अरमान मलिक  ने लिखा ‘और हमारे हमेशा की बस अभी शुरुआत ही हुई है।’ तस्वीरों में अरमान आशना श्रॉफ को सगाई की अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं। वे घुटनों पर बैठकर आशना को शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं। फोटोज पर कमेंट करते हुए बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर ने लिखा, “तुम दोनों को बहुत सारी बधाई।” वहीं, रिया चक्रवर्ती ने भी कपल को बधाई दी। ईशा गुप्ता, जरीन खान, नीति मोहन, तारा सुतारिया, अहाना कुमरा, टाइगर श्रॉफ समेत कई सितारों ने उन्हें भर-भरकर बधाईयां दी हैं।

कौन है आशना श्रॉफ?

बता दें कि आशना पेशे से यूट्यूबर, ब्लॉगर, सोशल मीडिया सेलिब्रिटी है। वह फैशन और ब्यूटी से जुड़े व्लॉग्स बनाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आशना अरमान से दो साल बड़ी हैं। आशना ने लंदन से फैशन की पढ़ाई की है। एक समय पर आशना का नाम फोटोग्राफर सिद्धार्थ के साथ भी जुड़ा था। उनकी मां किरण श्याम भी माॅडल रह चुकी हैं। वहीं, अरमान की बात करें तो, उन्होंने ‘जहर’, ‘बोल दो न जरा’, ‘पहला प्यार’, ‘मुझको बरसात बना लो’, ‘मैं रहूं या न रहूं’ जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    बात इस साल के बीते फरवरी के एक गजब रात की है। मनोज बाजपेई जो खुद ब्राह्मण है और एक निर्देशक नीरज पांडे भी ब्राह्मण है,दोनों की जोड़ी ने एक…

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। इस…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश