अवैध संबंध के शक में युवक का घोंटा गला; महिला के पिता, भाई और पूर्व पति गिरफ्तार

रायपुर, राजधानी से लगे बीरगांव नगर निगम के उरला थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक मजदूर की उसके ही साथियों ने हत्या कर दी। आरोप है कि महिला के पिता, भाई और उसके पूर्व पति ने मजदूर का गला घोंट दिया। इसके बाद लाश को दलदल में छिपाने की कोशिश की, लेकिन कंपनी का सुपरवाइजर मौके पर पहुंच गया और रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की सूचना उधम सिंह ने दी थी। वह कंपनी में काम करने वाले मजदूरों का सुपरवाइजर है। सोमवार शाम 7 बजे कंपनी में काम करने वाले अवध राज सिंह, संजू सिंह ने एक अन्य सुपरवाइजर मोहित सिंह से ाबाइक लेकर उरला खरीदारी करने गए थे। शाम 7.30 बजे कंपनी के कुछ मजदूरों ने सुपरवाइजर को बताया कि बाइक लेकर गए मजदूर उरला बाजार में लड़ाई कर रहे हैं।

रास्ते में मिले आरोपी

इस पर उधम सिंह झगड़ा रोकने के लिए कंपनी में ही साथ काम करने वाले कृष्ण बिहारी मिश्रा के साथ बाजार की तरफ निकला। रास्ते में ग्राम अछोली ग्रेवेटी-2 के पास एक व्यक्ति कंपनी की बाइक पैदल लेकर जाते हुए दिखाई दिया। उन्होंने उसे रोककर मजदूर अवध राज सिंह के बारे में पूछा। इसी दौरान पास के दल-दल से कुछ लोग आते दिखाई दिए।

गला दबाकर दलदल में फेंका शव

सुपरवाइजर उधम ने उन्हें रोका और पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम बली सिंह, रामलाल सिंह और संजू सिंह बताया। यह भी उधम को बताया कि उन्होंने अवध सिंह की गला दबाकर हत्या कर शव दलदल में फेंक दिया है। यह सुनकर सुपरवाइजर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FRAUD; डुप्लीकेट एमएसटी टिकट बनाने वाले चार छात्र पकड़ाए, सभी नामी इंजीनियरिंग कालेज के छात्र

    रायपुर,  रेलवे स्टेशन दुर्ग पर चेकिंग के दौरान डुप्लीकेट एमएसटी रेल टिकट बनाने वालों को रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है। दुर्ग में आयोजित टिकट चेकिंग के…

    WILD LIFE; तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान वन अमले पर हमला,रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा,FIR दर्ज

    जगदलपुर,बस्तर के जगदलपुर  जिले में तोतों की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। नवजात तोता बच्चों की बिक्री की शिकायत पर पहुंची फ्लाइंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…