आईपीएल में महंगे खिलाड़ी टीम को  विजेता नहीं बनाते !

 2024 में होने वाले आईपीएल के  17वें संस्करण के लिए सभी टीम अपने खाते में  निर्धारित खिलाड़ियों को  खरीद चुके है।   2008 से लेकरअब तक के आईपीएल के पहले  जब जब  विश्व स्तर  वनडे या टी 20 स्पर्धा आयोजित हुए है। इनमे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के भाव बढ़े है।  मिशेल स्टार्क 24.75 करोड़, पेट क्यूमिंस 20.50करोड़ ट्रेवर हेड 6.80 करोड़ में बिके में है।

आईपीएल का पहला संस्करण 2008 में शुरू हुआ था। इसके पहले साल याने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी  का जलवा ये था कि वे भारत को टी 20 के पहले वर्ल्ड कप स्पर्धा में विश्व विजेता बना कर दक्षिण अफ्रीका से वापस आए । स्वाभाविक था कि वे बहुत कीमती हो चले थे। उनको पहले आईपीएल की नीलामी में खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.5 करोड़ की बोली लगाई थी। उस जमाने में एक डॉलर की कीमत भारतीय मुद्रा में 43.30रुपए थी। महेंद्र सिंह धोनी को विदेशी मुद्रा के हिसाब से 2.07लाख डॉलर मिले थे। आज एक डॉलर की कीमत 83.38रूपये हो गई है तब  ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क 24.75करोड़ रूपये में  कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा  खरीदा गया है। इसका मतलब ये है कि  स्टार्क को 2.96लाख डॉलर मिलेंगे।  2008 के सबसे महंगे  महेन्द्र सिंह धोनी और  2024 के सबसे महंगे खिलाड़ी मिशेल स्टार्क के आय में केवल 81हजार डॉलर का अंतर है। 

 2008 से लेकर 2024 तक की नीलामी में  2008 के बाद 2009, 2012, 2015, 2021, 2023 और 2024 के लिए नीलामी की अधिकतम  बोली का रिकार्ड बना है। 2009 में इंग्लैंड के केविन पीटरसन  और एंड्रू फिलटॉफ 9.80 करोड़ में बिके थे। 2011 में गौतम गंभीर को केकेआर ने 14.90 करोड़ में खरीदा था। 2015 में युवराज सिंह को दिल्ली डेविल ने 16 करोड़ में खरीदा।2021में दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मौरिस 16.25 करोड़ में  राजस्थान रॉयल्स के हिस्से में आए। 2023 में ऑस्ट्रेलिया के सेम करन 18.50 करोड़ रूपये में  बिक कर सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। 2024 में ऑस्ट्रेलिया के ही मिशेल स्टार्क ने सारे कीर्तिमान ध्वस्त करते हुए 24.75 करोड़ में केकेआर के हिस्से बन गए है।

 2008 से लेकर 2024तक के सालाना नीलामी में  सबसे महंगे खिलाड़ी इस प्रकार है

2008 महेंद्र सिंह धौनी 9.50करोड़ (CSK)

2009 केविन पीटरसन,  (RCB) एंड्रू फिलटॉफ(CSK) 9.80करोड़

2010शेन बॉन्ड(MI), केविन पोलार्ड(KKR) 4.80करोड़

2011 गौतम गंभीर (KKR) 14.90करोड़

2012 रविंद्र जडेजा(CSK) 12.80करोड़

2013 ग्लेन मैक्सवेल(MI) 6.30करोड़

2014 युवराज सिंह (RCB)14.00करोड़

2015 युवराज सिंह(DD)16.00करोड़

2016 शेन वाटसन(RCB)9.50 करोड़

2017 बेन स्टोक्स(RRC) 14.00 करोड़

2018 बेन स्टोक्स (RR) 12.50करोड़

2019 जयदेव उनादकट (RR) , वरुण चक्रवर्ती 8.40करोड़(kP)

2020 पेट क्यूमिंस (KKR) 15.50करोड़

2021 क्रिस मौरिस (RR) 16.25करोड़

2022 ईशान किशन(MI)18.50करोड़

2023 सैम करन (PBSK)18.50करोड़

2024 मिशेल स्टार्क(KKR) 24.75करोड़

 गौर करने वाली बात ये है कि 2008 से लेकर 2023 तक केवल एक अवसर ऐसा आया है जिसमे सबसे महंगे खिलाड़ी की टीम आईपीएल विजेता बनी हो। 2013मे मुंबई इंडियन ने इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया ग्लेन मैक्सवेल को  सर्वाधिक कीमत 6.30करोड़ में  खरीदा था और विजेता बना था। महंगे खिलाडियो  की टीम विजेता नहीं बनती है, इस बार केकेआर सावधान रहे।

स्तंभकार-संजयदुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AWARD; छत्तीसगढ़ की कबड्डी स्टार संजू देवी को 50 लाख का इनाम, राज्य सरकार ने किया सम्मानित

    रायपुर, भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली संजू देवी को राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 50 लाख रुपए की…

    KRIDA BHARATI; क्रीड़ा से चरित्र निर्माण और चरित्र से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही ‘क्रीड़ा भारती’

    रायपुर, खेलों के माध्यम से समाज में अनुशासन, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से समर्पित अग्रणी संस्था क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने क्रीड़ा भारती के…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…