आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा के लिए तैनात किए जाएंगे हेलीकॉप्टर, इन मेडिकल कॉलेजों में बनेगा हेलीपैड

भुवनेश्वर, प्रदेश में कहीं भी भीषण दुर्घटना होने या फिर कोई व्यक्ति दुर्गम स्थान पर हो और उसे आपातकालीन उपचार की जरूरत है, तो राज्य सरकार तत्काल हेलीकॉप्टर के जरिए उन्हें राज्य के प्रमुख अस्पतालों में पहुंचाएंगी। इसके लिए राज्य सरकार एक हेलीकॉप्टर किराए पर लेगी। चार मेडिकल कॉलेजों में हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा ताकि हेलीकॉप्टर सेवा को सही तरीके से लागू किया जा सके।

वाणिज्य एवं परिवहन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री वायु स्वास्थ्य सेवा की तर्ज पर प्रदेश भर में मरीजों को आपातकालीन उपचार उपलब्ध कराने के लिए हेलीकॉप्टर स्वास्थ्य सेवा शुरू होने जा रही है। इस हेलीकॉप्टर में सभी आपातकालीन उपचार के साथ ट्रॉमा केयर सुविधा होगी।

इन अस्‍पतालों में शुरू होगा हेलीपैड बनाने का काम

इसके लिए भुवनेश्वर एम्स, कटक के एससीबी मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल, संबलपुर के वीर सुरेन्द्र साए इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, बरहमपुर के एमकेसीजी मेडिकल कालेज एंड अस्पताल में हेलीपैड बनाया जाएगा। राज्य सरकार के अधीन रहने वाले तीन मेडिकल काॅलेज में से किसी भी एक मेडिकल काॅलेज में आवश्यकता के अनुसार हेलीकाप्टर को तैनात किया जाएगा। एक महीने पहले हेलीकाप्टर कहां तैनात होगा, उस संदर्भ में वाणिज्य एवं परिवहन विभाग की तरफ से निजी संस्था को अवगत किया जाएगा।

महीने में कम से कम 40 बार उड़ान भरेगा हेलीकॉप्‍टर

कम से कम 100 नॉटिकल माइल्स या 185 किमी. की दूरी से मरीज को लाने के लिए हेलीकॉप्टर जिस प्रकार से एक बार में उड़ान कर सके, इसके लिए जरूरी इंधन रखने को कहा गया है। हेलीकॉप्टर के महीने में कम से कम 40 घंटे उड़ान भरने की शर्त रखी गई है। इससे कम उड़ान भरने पर भी राज्य सरकार 40 घंटे का शुल्क देगी।

इसी तरह, अधिक उड़ान भरने पर राज्य सरकार प्रति घंटे के हिसाब से पैसा प्रदान करेगी। इसी तरह अगर हेलीकॉप्टर लगातार दो दिन तक उड़ान भरने लायक नहीं रहा, तो निजी कंपनी और एक हेलीकॉप्टर तैनात करेगी। अन्यथा, जुर्माना देना होगा, यह भी शर्त रखी गई है।

इसके अलावा अगर हेलीकॉप्टर क्रैश होता है, तो मरीज और क्रू को 50-50 लाख रुपये देने का बीमा दिया जाएगा। दुर्घटना के कारण तीसरे पक्ष को नुकसान होने की स्थिति में उसे 25 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए बीमा करने की शर्त रखी गई है।

  • Related Posts

    JOBS; मेडिकल कॉलेज रायपुर में 152 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के इंटरव्यू जल्द

     रायपुर, छत्तीसगढ़ में मेडिकल फील्ड के अंदर नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में 152 पदों पर संविदा भर्ती होने…

    CTTC; अब भी वैद्यों के उपचार पर लोंगों का विश्वास कम नहीं ,312 वैद्यों की पहचान

     0 छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य रायपुर, छत्तीसगढ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा