आप की रैली में केजरीवाल बोले-छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता है; बीजेपी-कांग्रेस ने लूट लिया

बिलासपुर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बिलासपुर के साइंस कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। इस सभा में केजरीवाल ने कहा, छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता है। बीजेपी-कांग्रेस वालों ने लूट लिया। पहले दिल्ली का यही हाल था। दिल्ली को CNG घोटाले के नाम से जाना जाता था। खास बात ये रही कि, केजरीवाल ने भूपेश बघेल का नाम लिए बैगर सभा को खत्म कर दिए।

भगवंत मान ने कहा, देश को सब कुछ मिला। लेकिन सरकार चलाने वाले नेता नहीं मिले। हमारे पास पैसा नहीं है। गुंडे नहीं है। ये झूठे वादे करते हैं और हम गारंटी देते हैं। प्रधानमंत्री बोलते हैं, हम फ्री की रेवड़ी बांटते हैं। 15 15 लाख रुपए देने का पापड़ किसे मिला ये पीएम को बताना चाहिए। हम जो रेवड़ी बांट रहे हैं, वो आम लोगों को मिलता है। लेकिन आपने जो 15-15 लाख का पापड़ बेचा वो किसे मिला…

केजरीवाल ने कहा कि बेइमानी मोदी करते हैं, और जेल मनीष सिसोदिया जाते हैं। सिसोदिया ने शानदार स्कूल बना दिए। भाजपा ने 10 साल में भारत का बेड़ा गर्ग कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी नोटबंदी करके बोलते थे भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। भारत का प्रधानमंत्री पढ़ा लिखा होना चाहिए। भारत देश को चलाने के लिए पढ़ा लिखा होना जरूरी है। इस बीच केजरीवाल ने एक कहनी सुनाई और बताया कि, अनपढ़ राजा ने कैसे महान देश का बेड़ा गर्क कर दिया।

एक कहानी के जरिए केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, एक दिन देश में महामारी आई। चारों तरफ हाहाकार था। फिर राजा ने थाली और चम्मच बजवाई। महामारी खत्म नहीं हुई। राजा के दोस्त गुंडे थे। उसने देश की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को ही छेड़ दिया। ऐसे राजा को हटाकर फेंक देना चाहिए। मैंने सुना है कि आज कल वो स्टेशन पर चाय बेचते हैं।

केजरीवाल बोले छत्तीसगढ़ वालों आपको फ्री की रेवड़ी, मुफ्त इलाज, मुफ्त बिजली,अच्छी शिक्षा चाहिए तो आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी होगी। क्योंकि, सब कुछ महंगा हो गया है। पीएम मोदी ने इतना टैक्स लगा दिया, इसलिए इतनी महंगाई है। दूध, चावल, लस्सी, हर चीज पर टैक्स लगा है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 102 रुपए लीटर है। लेकिन इसकी कीमत 57 रुपए है। इसमें 45 रुपए ट्रैक्स ले रहे हैं।

अंग्रेजों ने इतना टैक्स नहीं लगाया। मगर मोदी ने खाने पीने की चीजें भी नहीं छोड़ी। 75 साल में किसी ने इतना टैक्स नहीं लगाया। ये टैक्स लेकर बांट रहे हैं अपने लोगों को। इनके आदमी ने 34 हजार करोड़ का कर्जा ले लिया। उसने लौटाया नहीं तो उसका कर्ज माफ कर दिया गया। जबकि उसे जेल भेजना था।आपसे हर चीज में ये पैसे ले रहे हैं और सब लुटा रहे हैं। भाजपा वालों ने 9 साल में लूट लिया। जितना कांग्रेस ने 75 साल में नहीं लूटा।

आम आदमी पार्टी का चुनावी आगाज

विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान बिलासपुर दौरे पर हैं। उनके साथ भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संदीप पाठक भी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। साइंस कॉलेज मैदान में हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं। मंच पर आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, राज्यसभा सांसद-संदीप पाठक मौजूद हैं। रायपुर के बाद बिलासपुर प्रदेश का दूसरा बड़ा संभाग है। यहां 24 विधानसभा सीटें हैं। यही वजह है कि AAP ने महारैली के लिए इस बार बिलासपुर को चुना है ।

  • Related Posts

    CJP; दिल्ली में 5 सितंबर को फिर निकलेगा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का मार्च, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

    नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर 2026 को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण विरोध मार्च का ऐलान किया है। पार्टी ने भारत सरकार पर युवाओं से किए गए वादों…

    POLITICS; वर्तमान और पूर्व सांसदों-विधायकों पर 4 हजार से ज्यादा केस, कैसे साफ होगी राजनीति?

     नईदिल्ली, भारत के मौजूदा और पूर्व सांसद-विधायकों के खिलाफ 4,000 से अधिक आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 519 मामलों की सुनवाई 10 साल से ज्यादा समय से चल रही…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….