आरडीए 182 नए व्यावसायिक भूखंडों का विक्रय इसी सप्ताह; कौशल्या माता विहार के नए लेआऊट प्लॉन को राज्य शासन ने दी स्वीकृति

रायपुर, रायपुर विकास प्राधिकरण की कौशल्या माता विहार (कमल विहार) योजना के अभिन्यास (आर-8) संशोधन के उपरांत 182 व्यावासायिक भूखंड विक्रय के लिए उपलब्ध हो गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण विभाग ने इसका अनुमोदन कर दिया है, इसके उपरांत अब कार्यालय नगर तथा ग्राम निवेश विभाग रायपुर व्दारा इसी सप्ताह इसकी स्वीकृति मिलते ही निविदा के माध्यम से आवंटन की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू व्दारा दी गई जानकारी के अनुसार योजना के लेआऊट में संशोधन (आर-8) के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया था जिसमें काफी विचार विमर्श के बाद राज्य शासन ने 29 सितंबर 2023 को इसकी स्वीकृति प्रदान की गई है।

प्राधिकरण के सीईओ श्री साहू के अनुसार आर-8 में बिजनेस के 457 से 58,752 वर्गफुट आकार तक के भूखंड उपलब्ध होगें। कौशल्या माता विहार के सेक्टर 2, 4, 6, 8ए,10 में 170 भूखंड उपलब्ध हुए हैं। निविदा के माध्यम से इसके विकय की ऑफसेट दर रुपए 3300 प्रति वर्गफुट होगी। सेक्टर 11ए में 11 भूखंड उपलब्ध हुए है जिसकी ऑफसेट दर रुपए 2707 प्रति वर्गफुट तथा सेक्टर 11ए में ही सबसे बड़ा व्यावसायिक भूखंड जिसका क्षेत्रफल 58752 वर्गफुट है इसकी ऑफसेट दर रुपए 2494 वर्गफुट होगी तथा भूउपयोग व्यावसायिक के साथ ही सार्वजनिक-अर्ध्द सार्वजनिक रखा गया है। रायपुर विकास प्राधिकरण व्दारा इन सभी व्यावसायिक भूखंडों का विक्रय निविदा आमंत्रित कर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कौशल्या माता विहार (कमल विहार) योजना के अभिन्यास (आर-8) को संशोधित करने से पूर्व राज्य शासन व्दारा नियमानुसार 22 मई 2023 को स्थानीय सर्किट हाऊस में जनसुनवाई की गई थी तथा प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करते हुए अभिन्यास को स्वीकृति दी गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    0 वैज्ञानिक शाखाकर्तन से गुणवत्ता और आय बढ़ाने पर जोर, बस्तर में नए फड खोले गए  रायपुर, तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 को लेकर समूचे छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की…

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    बिलासपुर, हाथी के हमले से धान उपार्जन केंद्र के एक मंडी प्रभारी की जान चली गई है. इस घटना में उसकी पत्नी और उपार्जन केंद्र में मौजूद दो से तीन…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर