इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाला; उमेश सिन्हा से आज होगी पूछताछ, छह आरोपियों की हो चुकी है मौत

रायपुर,  राजधानी रायपुर में साल वर्ष पहले हुए 54 करोड़ रुपये के इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाला में लिप्त तत्कालीन बैंक मैनेजर उमेश सिन्हा को सिटी कोतवाली पुलिस ने नोटिस जारी कर सोमवार को पूछताछ करने थाने बुलाया है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विनित दुबे ने बताया कि वर्ष 2007 में इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले सामने आया था।इस घोटाले में कुल 19 लोग नामजद आरोपी बनाए गए थे, जिनमें छह आरोपियों की मौत हो चुकी है। पूर्व में भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुई जांच के दौरान पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

बाद में सभी जमानत पर छूट गए। कोर्ट के आदेश के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने फिर से फाइल खोलकर जांच शुरू की है। इसी कड़ी में तत्कालीन बैंक मैनेजर उमेश सिन्हा को नोटिस जारी कर सोमवार सुबह 11 बजे पूछताछ करने बुलाया है। शेष अन्य 13 आरोपियो को भी जल्द नोटिस देकर बुलाया जायेगा।

खोली फाइल तो पता चला कि 19 में से छह आरोपियों की मौत

छत्‍तीसगढ़ में 2007 में सामने आए 54 करोड़ रुपये के इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले में आरोपी बनाए गए 19 में से छह आरोपितों की मौत हो चुकी है। पूर्व में भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुई जांच के दौरान पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। इन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भी भेजा गया था, पर वहां से ये सभी जमानत पर छूट चुके थे। इधर कोर्ट के आदेश के बाद जब पुलिस ने फिर से फाइल खोली तो उन्हें ज्ञात हुआ कि इनमें से छह आरोपियों की मौत हो चुकी है। पुलिस अब बचे 13 आरोपि यों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगी।

  • Related Posts

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा