इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार तो सात समंदर पार झारखंड पहुंची पोलैंड की महिला, प्रेमी के घर उमड़ा लोगों का हुजूम

हजारीबाग एजेंसी, इन दिनों अपने प्यार-नोएडा के सचिन को पाने के लिए चार बच्चों की मां-सीमा हैदर के पाकिस्तान से भारत आने की कहानी सुर्खियों में हैं। इसी बीच पोलैंड की 45 वर्षीय महिला बारबरा पोलाक और झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के खुटरा गांव के 27 वर्षीय शादाब मल्लिक की प्रेम कहानी सामने आई है। अपने प्रेमी से मिलने के लिए बारबरा अपनी पांच वर्षीय बेटी आनिया पोलाक के साथ पौलेंड से हजारीबाग पहुंच गई हैं।

बारबरा पोलाक और शादाब मल्लिक के बीच प्यार का कनेक्शन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से साल 2021 में हुआ था। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला चल पड़ा। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बारबरा 26 जून, 2023 को भारत पहुंची और फिर मुंबई के रास्ते एक सप्ताह पहले हजारीबाग पहुंची।

डीएसपी ने की मामले की तफ्तीश

हजारीबाग पहुंचने के बाद पोलिश महिला शादाब के गांव खुटरा पहुंच गई। दो दिन पहले पोलिश महिला का खुटरा आगमन की सूचना पाकर डीएसपी राजीव कुमार और पेलावल ओपी प्रभारी शादाब मलिक के घर खुटरा पहुंचकर मामले की तफ्तीश की। बारबरा के पास इंडिया का 2028 तक का वीजा है। जांच के दौरान हजारीबाग पुलिस ने महिला को शहर के किसी होटल में रहने की सलाह दी। मगर महिला खुटरा गांव में ही शादाब मलिक के घर पर डेरा डाले हुए है। उसे देखने के लिए गांव में महिलाओं का हुजूम उमड़ रहा है, जैसे गांव में तमाशा लगा हो।

इसके पहले भी आ चुकी हैं इडिया

वह पहले भी शादाब से मिलने के लिए पहले भी इंडिया आ चुकी हैं। दोनों मुंबई में मिलते रहे हैं। पहली बार हजारीबाग आई हैं। आने से पहले महिला ने शादाब के घर में अपने अनुसार रहने और खाने की व्यवस्था कराई। कमरे में एसी लगवाई। आने के बाद खुद पोलिश खाना बनाकर खाती हैं। बारबरा कहती हैं कि इंडिया खूबसूरत जगह है। मगर गांव के लोग हमें विचित्र निगाहों से देख रहे हैं, जो हमें पसंद नहीं है। वह कहती है कि मैं भी आखिर एक इंसान ही तो हूं।

शादाब को लेकर पौलेंड जाना चाहती महिला

बारबरा पोलाक शादीशुदा महिला है। एक बच्ची है। पति से तालाक हो चुका है। वह पोलैंड में एक कंपनी की मालकिन हैं। जिसमें फिफ्टी परसेंट की शेयरदार हैं। महिला का पति न्यूजीलैंड में रहता है। शादाब के अनुसार बारबरा उसे पोलौंड ले जाना चाहती है।

महिला की बच्ची शाबाद को डैडी कहकर पुकारती है। शादाब अविवाहित है। वह अपने मामा के साथ रहकर मुंबई में बीए आनर्स की पढ़ाई की है और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है। उसके मां-पिता का देहांत हो चुका है। वह कोरोना काल से खुटरा गांव में ही रह रहा है। अंग्रेजी समझने और बोलने के कारण ही दोनों के प्यार में भाषा बाधा नहीं बनी।

  • Related Posts

     FAMILY; परिवार, कुटुंब और समाज…

    इस धरा में जितने भी जीव है उसमें मनुष्य को सामाजिक प्राणी माना गया है। इसने अपने मस्तिष्क का बेहतर उपयोग किया और  अच्छे और बुरे के बीच भेद करना…

    NEW YEAR; 12 नहीं…13 महीने का होगा नया साल 2026, इस खास संयोग की वजह

    नईदिल्ली, साल 2026 की शुरुआत होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है. अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से तो यह एक सामान्य साल जैसा ही लगेगा, लेकिन हिंदू पंचांग की नजर…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई