ईओडब्ल्यू- जेल मुखिया की सेवानिवृत्ति के साथ चुनाव के पहले होगा बड़ा फेरबदल,नए डीजीपी की तलाश

रायपुर, राज्य आर्थिक अन्वेषण, एंटी करप्शन ब्यूरो, और जेल विभाग के मुखिया की जल्दी ही विदाई होगी। दरअसल, दोनों विभाग प्रमुख सेवानिवृत होने के करीब हैं। सबसे पहले इसी महीने ईओडब्ल्यू के संचालक डीएम अवस्थी, सितंबर में जेल डीजी संजय पिल्ले सेवानिवृत होंगे। नए डीजीपी की तलाश के साथ चुनाव के पहले बड़ा फेरबदल होना तय माना जा रहा है।

इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंंहा । इसी परिप्रेक्ष्य में राज्य आर्थिक अन्वेषण, एंटी करप्शन ब्यूरो और जेल विभाग के उच्च अधिकारियों की सेवानिवृत्ति को देखते हुए गृह विभाग ने अभी से उनके स्थान पर वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की तैयारी शुरु कर दिया है। वर्तमान में ईओडब्ल्यू एवं एसीबी में संचालक डीएम अवस्थी के बाद एसपी स्तर के अधिकारी काम कर रहे हैं। हाल ही में तीन एडिशनल एसपी गौरव राम प्रवेश राय, ओमप्रकाश चंदेल और कीर्तन राठौर को पदस्थ किया गया है। वहीं, पहले से कुछ अन्य राजपत्रित पुलिस अधिकारी काम कर रहे हैं।

अवस्थी, पिल्ले के बाद जुनेजा की होगी विदाई

पुलिस महकमे में आगामी सात महीनों में महानिदेशक स्तर के दो पद रिक्त होंगे। मार्च में ईओडब्ल्यू एवं एसीबी चीफ डीएम अवस्थी और उनके बाद सितंबर संजय पिल्ले सेवानिवृत होंगे। दोनों वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों के साथ ही प्रदेश के पुलिस मुखिया अशोक जुनेजा भी इसी साल सेवानिवृत होंगे। लिहाजा, सरकार को नया डीजीपी नियुक्त करना होगा। इसके लिए तीन वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों का पैनल तैयार कर केंद्रीय गृह मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

राजेश मिश्रा को मिल सकती है एसीबी की कमान

जानकार सूत्रों के मुताबिक डीएम अवस्थी के सेवानिवृत होने से पहले वरिष्ठ आइपीएस राजेश मिश्रा को ईओडब्ल्यू एवं एसीबी का चीफ बनाया जा सकता है। फिलहाल संभावित अधिकारियों की सूची बनाकर इसे अंतिम रूप देने के बाद राज्य सरकार को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। अनुमति मिलते ही पदोन्नाति और फेरबदल की सूची जारी की जाएगी।

10 महीने बाद जेल डीआइजी की पदस्थापना

डीआइजी केके गुप्ता के सेवानिवृत होने के बाद से जेल विभाग में पिछले 10 महीने से डीआइजी का पद रिक्त था। पिछले दिनों दुर्ग सेंट्रल जेल के अधीक्षक शेखर सिंह तिग्गा को डीआइजी जेल के पद पर पदोन्नत कर नियुक्ति की जा चुकी है, लेकिन उन्होंने अब तक मुख्यालय में पदभार नहीं संभाला है। गृह व जेल विभाग से जारी आदेश के अनुसार जिस दिन तिग्गा पदभार संभालेंगे, उसी दिन से वे डीआइजी पदोन्नात माने जाएंगे।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत