ईट भट्ठा संचालक कुंजबिहारी पांडे गिरफ्तार; 5 मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत

महासमुंद , जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढफुलझर के ईट भट्ठी में हुए हादसे में 5 मजदूरों की 14 मार्च की रात दर्दनाक मौत हो गयी थी। इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश जारी किए थे, वहीं जांच के बाद ईंट भट्ठा संचालक कुंजबिहारी पांडे के विरुद्ध बसना थाने में धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को 15 मार्च को मोबाइल के जरिये सूचना मिला कि कुंज बिहारी पांड़े ग्राम गढफुलझर के ईंट भट्ठा में ईंट पकाने के लिये आग लगाया है। आग लगे ईंट भठ्ठा के ऊपर कुछ लोग मृत पड़े हुए है, सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां पर मजदूर दयानिधी बिसी, गंगाराम बिसी, सोनाचंद भोई, अरूण बरिहा, जनकराम बरिहा, मनोहर बिसी बेहोश हालत में थे। उन्हें डायल 112, 108 की मदद से शासकीय अस्पताल बसना लाया गया। डॉक्टर ने 5 लोगों को को मृत घोषित कर दिया, वहीं मनोहर को उच्च स्तरीय ईलाज हेतु रिफर कर दिया गया था।

सभी के मर्ग जांच, पंच नामा के कथन, घटनास्थल निरीक्षण एवं आसपास के ग्रामीणों के कथन एवं डॉक्टर से प्राप्त सभी के पीएम रिपोर्ट के आधार पर सभी की मृत्यु Asphyxia due to smoke inhalation से होना लेख करने पर आरोपी ईंट भठ्ठा संचालक कुंज बिहारी पांड़े के द्वारा बिना सुरक्षा के इंतजाम एवं मजदूरों से ईंट भठ्ठा में लापरवाही पूर्वक देर रात तक ईंट भठ्ठा में आग लगाने के पश्चात भी काम कराने के कारण ईंट भठ्ठा से निकली धुआं के कारण मजदूरों की मृत्यु होना पाये जाने से आरोपी कुंज बिहारी पांड़े के विरूद्ध धारा 304 ए भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई