ईडी की कर्यवाही; IAS अफसर और कारोबारियों के हिरासत में लिए जाने की खबर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। कोल माइनिंग में अवैध वसूली, मनी लॉन्ड्रिंग के बाद अब आबकारी नियमों में गड़बड़ी, शराब पर टैक्स के घोटाले जैसे मामले में ईडी ने बुधवार को एक आईएएस अधिकारी, आबकारी अधिकारी और शराब व्यवसायियों के घर-दफ्तर पर छापा मारा था। रायपुर महापौर और उनके भाई के घर भी छापा मारा गया था। इनमें से कुछ लोगों को गुरुवार शाम कोर्ट में पेश किए जाने की खबर मिल रही है। कोर्ट के सभी गेट आम जनता के लिए बंद कर दिए गए हैं और सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। रामनवमी की छुट्टी के बावजूद विशेष अदालत खुलने के संकेत हैं।

कल जिनके यहां छापा मार कार्रवाई हुई थी, उन्हीं में से कुछ अधिकारियों और कारोबारियों के गिरफ्तार होने की खबर है। ईडी की तरफ से अब तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। मगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल और रायपुर की जिला अदालत में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खबर है कि किसी भी वक्त गिरफ्तार हुए अधिकारी या कारोबारियों को पेश किया जा सकता है। गिरफ्तार हुए अफसर और कारोबारियों का मेडिकल होगा इसलिए मेकाहारा में भी पुलिस तैनात कर दी गई है।

रायपुर की अदालत में रामनवमी की सरकारी छुट्टी के बावजूद ईडी अपने आरोपियों को पेश कर सकती है। इसके लिए तैयारियां कर ली गई है। वकीलों की टीम अदालत में मौजूद है। पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा अदालत में की है । अस्पताल के गेट के बाहर भी अलग-अलग थानों से पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। अंबेडकर अस्पताल में गिरफ्तारी की वजह से मेडिकल चेकअप कराने आरोपियों को लाया जा सकता है। इससे पहले भी जब ईडी ने आईएएस अफसर और कारोबारियों को गिरफ्तार किया था। तब अस्पताल में सामान्य चेकअप के बाद सभी को अदालत लाया गया था।

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत