उदंती सीता नदी अभ्यारण्य में वन तस्करों का डेरा; तेंदुआ खाल समेत तीन शिकारी गिरफ्तार

गरियाबंद, उडीसा सीमा से लगे उदंती सीतानदी अभ्यारण्य के अंतर्गत तीन शिकारी पकड़े गए हैं। इनके पास से तेंदुए सहित बड़ी मात्रा में खाल, हड्डी एक नग, मयुर पंख 20 नग, चौसिंगा सिंग दो नग, मयुरपैर दो नग, बटेर फंदा आदि जब्त की गई है। साथ ही हिरण के सिंग, सूखा मांस, पंजे की हड्डी, मयूर पैर समेत कई प्रतिबंधित सामान जब्त किए गए हैं।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद छत्तीसगढ़ के एंटी पोचिंग टीम और ओडिशा वन विभाग द्वारा संयुक्त अभ्यारण की सीमा से लगे ओडिशा राज्य के ग्राम कलमडोंगरी मुड़ीबेड़ा कार्रवाई की गई।ग्राम कलमडोंगरी को चारों तरफ से घेराबंदी किया गया। जो ग्रामीण भागने की कोशिश कर रहे थे। उनको पकड़ा गया। तब तक ओडिशा राज्य के वन परिक्षेत्र रायघर के परिक्षेत्र अधिकारी एवं स्टाफ के द्वारा सर्च वारंट जारी कर कुरसो भतरा पिता जगन्नाथ भतरा, मोहन सिंह रावत, डमार मांझी के घर की तलाशी ली गई ।

कुरसो पिता जगन्नाथ भतरा के द्वारा तेन्दुआ का खाल एक नग,तेन्दुआ की हड्डी तीन नग, कोटरी मुड़ी दो नग, सांभर सिंग एक नग, सांही कांटा 10 नग, एवं फंदा जब्त किया है मोहन सिंह रावत के घर से तेन्दुआ का दांत, तेन्दुआ के पैर की हड्डी एक नग, मयुर पंख 20 नग, चौसिंगा सिंग दो नग, मयुरपैर दो नग, बटेर फंदा एवं डूमार मांझी के घर से तेन्दुआ की हड्डी दो नग, तेन्दुआ का पूंछ एक नग, सरिया भाला एक नग, लोहा भाला एक नग एवं तीर एक नग जब्त किया गया।

इन तीनों आरोपियों का सामग्री सहित परिक्षेत्र अधिकारी रायघर ओडिशा को न्यायालयीन कार्रवाई के लिए सुपुर्द में दिया गया। इन सभी आरोपियों को रायघर प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायालय रायघर में पेश किया गया। फरार आरोपियों की संयुक्त रूप से पतासाजी की जा रही है। ग्राम कलमडोंगरी मुड़ीबेड़ा उदंती सीतानदी टाई्रगर रिजर्व गरियाबंद सीमा से 3-4 किमी संसेटिव जोन एरिया के अंतर्गत बसा हुआ है। प्रकरण के संबंध में आगे की कार्यवाही उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के द्वारा की जा रही है।

  • Related Posts

    CRIME; हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान घाट में तंत्र साधना, मछली, नींबू, सिंदूर से किया अनुष्ठान

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने चार लोगों को तंत्र…

    NAXALITE; झीरम घाटी कांड में 13 साल बाद फैसले की घड़ी करीब, 10 अगस्त को जगदलपुर कोर्ट में अंतिम बहस

     जगदलपुर, छत्तीसगढ़ और देश के सबसे चर्चित और संवेदनशील आपराधिक मामलों में शामिल झीरम घाटी नक्सली हमले का मुकदमा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। करीब 13 वर्षों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र