उरला में पठारीडीह से सिंघानिया चौक तक भारी वाहनों की आवा-जाही पर लगी रोक; सडक दुर्घटनाओं और जन मानस के विरोध का कारण

कलेक्टर डॉ भुरे ने जारी किया आदेश, सुबह 6 से रात 10 बजे तक भारी वाहन प्रतिबंधित
रायपुर , जिला दण्डाधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने उरला इंडस्ट्रीयल एरिया में पठारीडीह से सिंघानिया चौक तक एक माह के लिए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। इस सड़क पर अगले एक महीने तक सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

पठारीडीह से लेकर सिंघानिया चौक तक पिछले पांच वर्षो में हुई सडक दुर्घटनाओं और आमजन मानस के विरोध को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। इस सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए स्थानीय थाना प्रभारी के साथ उरला के नगर पुलिस अधीक्षक से भी प्रतिवेदन मांगा गया था। जिला दण्डाधिकारी ने यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ मोटर यान नियम 1994 के प्रावधानों के तहत की है।

  • Related Posts

    SC;अमित जोगी मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई,सुको में कपिल सिब्बल बोले-हाईकोर्ट में हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया गया…

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल अमित जोगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की डेट 20 अप्रैल के लिए रखी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप…

    HC; जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    बिलासपुर, साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा