एक ही जगह छह साल से जमे हैं सौ से अधिक पुलिसकर्मी; तबादले में गड़बड़ी की शिकायत पुलिस मुख्यालय पहुंची

रायपुर, पुलिस विभाग में लगातार हो रहे तबादलों में भारी गड़बड़ी सामने आई हैं। मुख्यालय को ऐसे 110 पुलिसकर्मियों के तबादले में गड़बड़ी की शिकायत मिली है जो चार से छह साल से एक ही जगह पर है, बावजूद उन्हें हटाया नहीं गया है, जबकि चुनाव आयोग ने 31 जुलाई तक एक ही जिले में तीन साल से पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी का तबादला का निर्देश दिए है। हाल में मुख्यालय स्तर पर किए गए तबादले में करीब 100 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हें बस्तर के नक्सल प्रभावित जिले में तीन साल पूरे होने पर वहां से हटाकर दूसरे नक्सल प्रभावित जिले में पदस्थ किया गया है। इनमें से अधिकांश अब कोर्ट की शरण में जाने की तैयारी कर रहे हैं। मनमाने तरीके से तबादला और पदस्थापना से पुलिस कर्मियों में भारी आक्रोश है।

पुलिस मुख्यालय तक पहुंची शिकायत के मुताबिक सुकमा जिलें में पदस्थ कई पुलिसकर्मियों को बीजापुर तो बीजापुर में पदस्थ को दंतेवाड़ा-सुकमा, कोंडागांव वाले को नारायणपुर जिले में नयी पदस्थपना की गई है। ये पूरे जिले बस्तर रेंज में आते है, यानि एक जिले से हटाकर आसपास के जिले में ही थोक में पुलिस कर्मियों की पदस्थापना कर दी गई।

जानकारों का कहना है कि नियमानुसार तीन साल से अधिक समय से एक ही जगह पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को दूसरे रेंज के मैदानी क्षेत्र में पदस्थाना करना था। यहीं स्थिति सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर रेंज, दुर्ग में किए गए तबादलों का है। मनमाने तरीके से की गई पदस्थापना को लेकर पुलिस परिवार में काफी आक्रोश है। परिवार के लोग पूर्व में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर चुके है। कहा जा रहा है कि तबादले में गड़बड़ी को लेकर पुलिस परिवार प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार कर रहा है।

140 टीआई, एसआई छह साल से एक रेंज में

जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले में छह साल पहले एक सब इंस्पेक्टर की पदस्थापना हुई थी। मैदानी क्षेत्र में तबादले का आवेदन देने के बाद भी बस्तर में ही उनकी पदस्थापना कर दी गई। ऐसे करीब 85 सब इंस्पेक्टर और 55 से ज्यादा निरीक्षक की पदस्थापना बस्तर रेंज में की गई है। इनमें से अधिकांश ने कई बार पुलिस मुख्यालय में मैदानी क्षेत्र में पदस्थापना करने आवेदन दिया था पर उसे नजर अंदाज कर दिया गया। यहीं नहीं बस्तर रेंज 50 सब इंस्पेक्टर, 45 निरीक्षक,12 डीएसपी और एडिशनल एसपी को तीन साल से अधिक समय से एक जिले में पदस्थ है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; पौधरोपण, बांस शिल्प, वनोपज और हर्बल उत्पादों के जरिए दिखी वन संरक्षण और संवर्धन की तस्वीर

     0 मंत्री केदार कश्यप ने किया विभागीय स्टॉल का निरीक्षण, वनोपजों से बने उत्पादों को चखा रायपुर, छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में वन…

    FOREST; राज्योत्सव पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व में पहली जंगल सफारी और अचानकमार में बफर सफारी की बुकिंग शुरू

    0 वन मंत्री केदार कश्यप ने किया शुभारंभरायपुर, छत्तीसगढ़ में वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्थापना दिवस पर दो नई सफारी सेवाओं की शुरुआत की गई है।…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश