एमबीबीएस सत्र 2023-24 का नया सिलेबस जारी; अब फर्स्ट ईयर से ही छात्र ओपीडी में कार्य करेंगे

रायपुर, नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने बड़े बदलावों के साथ एमबीबीएस सत्र 2023-24 का नया सिलेबस-करिकुलम जारी किया है। यह 1 अगस्त 2023 से लागू हो गया है। चिकित्सा महाविद्यालयों में पढ़ाए जाने सभी सब्जेक्ट को क्लीनिकल सब्जेक्ट माना गया है। अब फर्स्ट ईयर से ही छात्र ओपीडी में कार्य करेंगे। सभी कालेजों को संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

एनएमसी के नए नियमों के मुताबिक अब गैर चिकित्सकीय शिक्षक (एमएससी और पीएचडी) एमबीबीएस विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं लेंगे। एमबीबीएस, एमडी-एमएस ही एग्जामिनर (परीक्षक) होंगे। साथ ही चिकित्सा महाविद्यालयों में गैर चिकित्सकीय शिक्षक किसी प्रशासनिक पद पर भी कार्य नहीं करेंगे। अधिष्ठाता और विभागाध्यक्ष के पद पर एमबीबीएस, एमडी-एमएस ही कार्य करेंगे।

एनएमसी ने चिकित्सा महाविद्यालयों में एनाटामी, फिजियोलाजी, बायोकेमिस्ट्री, फार्माकोलाजी, माइक्रोबायोलाजी जैसे विषयों में विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षकों की अनुपलब्धता की स्थिति में गैर चिकित्सकीय शिक्षकों की नियुक्ति की छूट पर भी अंकुश लगाया है। एनएमसी ने फार्माकोलाजी, माइक्रोबायोलाजी में गैर चिकित्सकीय शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगा दी है। वहीं, एनाटामी, बायोकेमिस्ट्री और फिजियोलाजी में गैर चिकित्सकीय शिक्षकों की नियुक्ति 30 प्रतिशत तक की जा सकने वाली छूट को घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि पहले एनाटामी, फिजियोलाजी, बायोकेमिस्ट्री, फार्माकोलाजी, माइक्रोबायोलाजी में विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षक कम थे, लेकिन वर्तमान में पर्याप्त हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM;पीएटी एवं पीपीवीटी.प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जून को, ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल तक

    0 कृषि विश्वविद्यालय,उद्यानिकी विश्वविद्यालय एवं कामधेनु विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगारायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सांकरा, दुर्ग…

    ADMMISSION; PG एंट्रेंस टेस्ट 2026 का शेड्यूल जारी, 5 मई से शुरू होंगे एग्जाम, 30 अप्रैल से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

    भुवनेश्वर,ओडिशा में पोस्टग्रेजुएट सीटों पर एडमिशन चाहने वाले छात्रों के लिए अब एग्जाम की तारीखें आ गई हैं। स्टेट सिलेक्शन बोर्ड (SSB) ने कॉमन PG एंट्रेंस टेस्ट (CPET) 2026 का…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……