एम्स में केरल के 21 छात्रों ने मेडिकल रिकॉर्ड तैयार करने की तकनीक जाना

रायपुर, स्कूल ऑफ मेडिकल एजुकेशन, कोटायम, केरल के 21 छात्र-छात्राओं ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के अत्याधुनिक मेडिकल रिकॉर्ड विभाग के बारे में 20 दिवसीय इंटर्नशिप के माध्यम से जानकारी प्राप्त की। छात्रों का यह दल एम्स से कई नई तकनीकी जानकारी सीखकर गया।

एम्स के सेंट्रल मेडिकल रिकॉर्ड विभाग को अत्याधुनिक बना दिया गया है। यहां सभी मेडिकल रिकॉर्ड डिजीटल रूप में संग्रहित किया जाता है। जन्म-मृत्यु के रिकॉर्ड से लेकर लीगल केस तक की सारी जानकारी कंप्यूटर के एक क्लिक पर उपलब्ध होती है। इस तकनीकी प्रक्रिया को जानने के लिए एसएमई के एमएससी (मेडिकल डाक्यूमेंटेशन) के सेकंड सेमेस्टर के छात्रों का एक दल 20 दिवसीय इंटर्नशिप के लिए एम्स पहुंचा।

विभाग के मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर कालेश्वरा आईटी ने बताया कि बीस दिवसीय इंटर्नशिप के दौरान छात्रों ने मेडिकल रिकॉर्ड का डाक्यूमेंटेशन, बिलों के भुगतान के प्रक्रिया, आरटीआई, अस्पताल के विभिन्न प्रकार के डेटा, विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ संवाद के अतिरिक्त विभिन्न विभागों में जाकर मेडिकल रिकॉर्ड तैयार करने के बारे में ट्रेनिंग प्राप्त की। इस इंटर्नशिप से छात्र काफी प्रभावित नजर आए।

  • Related Posts

    JOBS; मेडिकल कॉलेज रायपुर में 152 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के इंटरव्यू जल्द

     रायपुर, छत्तीसगढ़ में मेडिकल फील्ड के अंदर नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में 152 पदों पर संविदा भर्ती होने…

    CTTC; अब भी वैद्यों के उपचार पर लोंगों का विश्वास कम नहीं ,312 वैद्यों की पहचान

     0 छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य रायपुर, छत्तीसगढ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा