एम्स में गंभीर दर्द से पीड़ित रोगियों के लिए कूल्ड रेडियोफ्रिक्वेंसी की सेवा

0 आस्टोआर्थराइटिस, कूल्हे, कंधे और स्लिप डिस्क-बैक पैन या चेहरे के गंभीर दर्द के रोगियों को मिलेगी राहत

रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में घुटने के आस्टोआर्थराइटिस, कूल्हे, कंधे और स्लिप डिस्क-बैक पैन या चेहरे के गंभीर दर्द के रोगियों के लिए अत्याधुनिक मशीन स्थापित की गई है। यह मशीन कूल्ड रेडियोफ्रिक्वेंसी की मदद से रोगियों को इन गंभीर दर्द से बिना किसी सर्जरी के राहत प्रदान कर सकती है।

निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. नागरकर ने बताया कि गंभीर दर्द से पीड़ित रोगियों को बिना किसी सर्जरी के राहत देने के लिए पैन मैनेजमेंट में रेडियोफ्रिक्वेंसी एब्लेशन का प्रयोग किया जा रहा है। यह गंभीर दर्द या कैंसर के रोगियों को गर्म रेडियो तरंगों की मदद से नर्व फाइबर के माध्यम से ठीक करती है।

एनेस्थिसियालॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. नंदकिशोर अग्रवाल ने बताया कि यह तकनीक दुनियाभर में काफी सफल है। इसका प्रयोग ज्यादा आयु के रोगियों, गंभीर रूप से बीमार और शरीर के किसी ऐसे हिस्से में दर्द होने पर जिसकी सर्जरी चुनौतीपूर्ण है, उन्हें काफी राहत प्रदान कर सकती है। यह आर्थराइटिस, स्पाइनल स्टेनोसिस, हेरीनिएटिड डिस्क और ट्राइजमिनल नर्लिजिया के गंभीर रोगियों के लिए काफी उपयोगी है। उन्होंने कहा कि विभाग गंभीर रोगियों को दर्द रहित उपचार प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। इसी दिशा में यह सुविधा प्रदान की जा रही है।

  • Related Posts

    HEALTH; होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा, ओपीडी बंद रहेगी

    0 अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मेडिकल स्टाफ के लिए जारी किए विशेष निर्देश रायपुर, होली त्योहार के मद्देनज़र अम्बेडकर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए…

    AIIMS;राज्यपाल बोले-नवा रायपुर में एक अतिरिक्त एम्स स्थापित करने की संभावना पर विचार, एम्स में अत्याधुनिक 12-बेडेड रेस्पिरेटरी आईसीयू का उद्घाटन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका  ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में 12-बेडेड अत्याधुनिक रेस्पिरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) का उद्घाटन किया। यह नवीन स्थापित सुविधा, पल्मोनरी…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई