एम्स में रुमेटोलॉजी ओपीडी शुरू; गाठिया-वात बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने पर जोर

रायपुर, एम्स रायपुर के सामान्य चिकित्सा विभाग द्वारा इंडियन रुमेटोलॉजी एसोसिएशन और एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (सीजी स्टेट) के सहयोग से 22 और 23 जुलाई को एम्स रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय रुमेटोलॉजी सम्मेलन (वात रोग, गाठिया वात) का आयोजन किया गया। यह एम्स में रुमेटोलॉजी (वात रोग) पर अब तक के पहले सम्मेलनों में से एक है।

एम्स दिल्ली, पीजीआई चंडीगढ़, एनआईएमएस हैदराबाद के वरिष्ठ संकायों ने इस सम्मेलन में भाग लेने वाले भारत भर के लगभग 150 प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर इंडियन रुमेटोलॉजी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बी जी धर्मानंद ने रुमेटोलॉजिकल बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और ऐसी बीमारियों के इलाज के लिए सुविधा स्थापित करने पर जोर दिया।

एम्स रायपुर के डीन प्रो. आलोक अग्रवाल ने कहा कि एम्स रायपुर ने जरूरत को पहचाना है और रुमेटोलॉजी सेवा शुरू की है। मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. विनय पंडित ने बताया कि मेडिसिन विभाग ने प्रशिक्षित रुमेटोलॉजिस्ट डॉ. जॉयदीप और डॉ. झसकेतन के साथ सप्ताह में तीन दिन चलने वाली रुमेटोलॉजी ओपीडी शुरू की है और उम्मीद है कि इससे छत्तीसगढ़ राज्य के रुमेटोलॉजिकल रोगों (वात रोग, गाठिया वात) से पीड़ित रोगियों की देखभाल में सुधार होगा।

  • Related Posts

    JOBS; मेडिकल कॉलेज रायपुर में 152 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के इंटरव्यू जल्द

     रायपुर, छत्तीसगढ़ में मेडिकल फील्ड के अंदर नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में 152 पदों पर संविदा भर्ती होने…

    CTTC; अब भी वैद्यों के उपचार पर लोंगों का विश्वास कम नहीं ,312 वैद्यों की पहचान

     0 छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य रायपुर, छत्तीसगढ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा