एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट टकराने से बचीं; कंट्रोलर की लापरवाही के कारण नजदीक आ गए थे प्लेन, 3 ATC हटाए गए

काठमांडू, एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान नेपाल में टकराने से बाल-बाल बच गए। घटना शुक्रवार की है। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की लापरवाही के कारण दोनों विमान हवा में बहुत नजदीक आ गए थे। विमान के वार्निंग सिस्टम ने दोनों पायलट्स को इसका अलर्ट दिया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया था।

नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAAN) ने रविवार को लापरवाही बरतने के आरोप में 3 एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को पद से हटा दिया। यह जानकारी CAAN के प्रवक्ता जगन्नाथ निरौला ने दी है।

मलेशिया और दिल्ली से विमान काठमांडू आ रहे थे
CAAN के प्रवक्ता निरौला ने बताया कि शुक्रवार को नेपाल एयरलाइंस का विमान मलेशिया के कुआलालंपुर से काठमांडू आ रहा था। वहीं, एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से काठमांडू आ रही थी। एअर इंडिया की फ्लाइट करीब 19 हजार फीट की ऊंचाई से नीचे आ रही थी। वहीं, नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट सेम लोकेशन पर करीब 15 हजार फीट ऊंचाई पर उड़ रही थी। रडार पर दिखाई दिया कि दोनों ही फ्लाइट पास-पास आ गई हैं।

ATC की लापरवाही से दोनों फ्लाइट्स इतना पास आ गई थीं, इसके बावजूद कंट्रोलर्स ने इसका अलर्ट पायलट्स को नहीं दिया। नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई। जांच में दोषी पाए जाने पर 3 ATC को पद से हटा दिया गया।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बालोद सड़क हादसे में मरने वालों की सांख्या 6 हुई , 7 गंभीर घायल रायपुर रेफर, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर

    दुर्ग, बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे में घायल एक और व्यक्ति ने धमतरी…

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर