कंटोला में मीट से 50 गुना ज्यादा ताकत..

रायपुर, शाकाहारी व्यंजन खाने वालों के प्रोटीन व पोषक तत्व की कोई कमी नहीं है। एक ऐसी सब्जी है, जिसके गुण जानकर आप भी दांतों तले अंगुलियां दबा लेंगे। इसमें चिकेन, मटन की तुलना में 50 गुना ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। पोषक तत्व की बारी आते ही सबसे पहला नाम फलों, चिकन-मीट सलाद आदि का आता है। इसके अलावा हरी सब्जियों को भी इस मामले में काफी महत्व दिया जाता है। लेकिन आप एक ऐसी हरी सब्जी के बारे में नहीं जानते होंगे, जिसके आगे नॉनवेज से लेकर तमाम न्यूट्रीशंस चीजें पानी भरती है। यह हरी सब्जी न केवल ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, बल्कि प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है। यह सब्जी हमें कई बीमारियों से बचाती है। इस सब्जी की एक और खास बात यह है कि यह बहुत जल्दी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है।

ये है कंटोला

इसे कंटोला या मीठा करेला भी कहते हैं। झारखंड में इसे फेक्सा कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे सबसे ज्यादा ताकत देने वाली सब्जी कहा गया है। यदि इस सब्जी को अपनी नियमित डाइट में शामिल किया जाए तो व्यक्ति का शरीर कुछ ही दिनों में जबरदस्त तंदरूस्त हो जाता है। यह सब्जी खाने से शरीर को न सिर्फ ऊर्जा मिलती है बल्कि इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स सेहतमंद बनाते हैं। वहीं एंटीऑक्सीडेंट खून साफ करते हैं। इससे चर्म रोग समेत कई बीमारियों से बचाव होता है।

नॉनवेज से 50 गुना ज्यादा फायदेमंद

प्रोटीन के लिए मांसाहारी व्यंजन को सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कंटोला में चिकेन-मटन, अंडे आदि से 50 गुना प्रोटीन होता है। ऐसे में हैवी वर्कआउट करने वाले लोगों, स्पोर्ट्स पर्सन आदि के लिए भी यह सब्जी बेहद लाभदायक है।

भरपूर मात्रा प्रोटीन और आयरन होने के अलावा यह लो कैलौरी फूड भी है। ऐसे में वजन कम करने के लिए इच्छुक लोगों के लिए भी यह सब्जी खाना बहुत फायदेमंद है। इसके इन्हीं गुणों को देखते हुए इसे औषधि के रूप में भी इसका उपयोग किया जाता है। आमतौर पर कंटोला मानसून की शुरूआत में मिलता है, लेकिन साल के बाकी महीनों में भी यह थोड़ी मात्रा में उपलब्ध रहता है।

  • Related Posts

    FOOD; आम जनता के स्वास्थ्य हितों की सुरक्षा खतरे में,फॉर्च्यून मैदा की बिक्री एवं वितरण पर तत्काल रोक, पनीर का नमूना भी आमानक

    बिलासपुर, राज्य सरकार आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कोई प्रयाअस नहीं कर रही है। खाद्य…

    FOOD; सितंबर का खाद्यान्न वितरण अब 15 अक्टूबर तक, सितंबर तक 71 लाख राशनकार्डधारियों को दिया चावल

    रायपुर, राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत माह सितंबर एवं अक्टूबर 2026 के लिए खाद्यान्न का आबंटन जारी कर दिया गया है। माह सितंबर का खाद्यान्न राज्य की उचित…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा