कृषि, कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी कालेजों के स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ; प्रतापपुर, शंकरगढ़ और पखांजूर के नवीन कृषि कालेजों में भी दाखिला

0 इच्छुक अभ्यर्थी 3 सितंबर तक ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे, 11 सितंबर से शुरू होगी काऊंसलिंग

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित 39 शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 के बी.एस.सी. कृषि (ऑनर्स) एवं बी.टेक. (कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी) स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाईन काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी काऊंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने हेतु दिनांक 20 अगस्त से 03 सितम्बर, 2023 तक विश्वविद्यालय की वेबसाईट  www.igkv.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष तीन नवीन कृषि महाविद्यालयों प्रतापपुर (सूरजपुर), शंकरगढ़ (बलरामपुर) एवं पखांजूर (कांकेर) की 24-24 सीटों पर भी प्रवेश दिया जाएगा। काऊंसलिंग में शामिल होने के लिए दिशा-निर्देश एवं समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेने हेतु 20 अगस्त से 03 सितम्बर, 2023 के मध्य ऑनलाइन पंजीयन करना एंव दस्तावेज अपलोड करना होगा। 04 से 05 सितंबर तक ऐसे अभ्यर्थी पुनः आवेदन कर सकते हैं जिनकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान असफल लेनदेन हुई हो। 11 दिसंबर, 2023 को पी.ए.टी.-2023 की प्रावीण्य सूची के आधार पर अभ्यर्थियो को प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन किया जायेगा। अभ्यर्थियों को 12 से 15 सितम्बर, 2023 के मध्य दस्तावेज परीक्षण हेतु कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा। आबंटित प्रोविजनल सीट को सुरक्षित करने हेतु अभ्यर्थियों को 12 से 16 सितम्बर के मध्य ऑनलाइन फीस जमा करना अनिवार्य होगा।

सीट आबंटन के पश्चात यदि अभ्यर्थी किसी कारण से सीट सुरक्षित नहीं कर पाता है और आगामी चरण की काउंसलिंग में भाग लेना चाहता है तो इस हेतु ऑनलाइन आवेदन करना होगा तथा ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें अभी तक कोई सीट आबंटित नहीं हुई है, उन्हें भी स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए 12 से 17 सितंबर के मध्य ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि अभ्यर्थी सीट सुरक्षित करने के पश्चात सीट निरस्त करना चाहता है और आगे किसी भी प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहता है तो इस हेतु 12 से 17 सितम्बर के मध्य सीट निरस्त करना होगा। ऑटो अपग्रेडेशन एवं वर्ग कन्वर्शन के पश्चात आबंटित एवं रिक्त सीटों की जानकारी 20 सितम्बर, 2023 को उपलब्ध कराई जाएगी। स्पॉट एवं कन्वर्शन काउन्सलिंग हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची 20 सितम्बर, 2023 को उपलब्ध कराई जाएगी। प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन 25 से 27 सितम्बर के मध्य किया जाएगा। तत्काल दस्तावेज परीक्षण एवं ऑनलाईन फीस जमा करने हेतु 25 से 27 सितम्बर को अभ्यर्थियां को कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी काउंसलिंग संबंधित दिशा-निर्देशों की अधिक जानकारी हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाईट www.igkv.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PET; राज्य के कालेजों में बीई, बीटेक में प्रवेश के लिए परीक्षा 14 मई को

    रायपुर, राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में बीई, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी एवं डिप्लोमा इन डेयरी टेक्नोलॉजी (पीईटी) में प्रवेश के लिए व्यापमं द्वारा 14 मई को…

    UGC; देश की इन 32 यूनिवर्सिटियों को यूजीसी ने बताया फर्जी, कहीं आप एडमिशन लेकर फंस तो नहीं गए?

    0 दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ में एक भी नहीं नईदिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा किया…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई