कृषि विश्वविद्यालय को मिला ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस 2023’ स्वर्ण पुरस्कार; प्रदेश के 8 लाख किसान जुड़े एप से

0 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 एप’ विकसित करने के लिए मिला पुरस्कार

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को किसानों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 एप विकसित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2023’ ‘स्वर्ण’ से सम्मानित होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति और विश्वविद्यालय की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल और उनकी टीम के सदस्य उपस्थित थे। 

  एआई आधारित इस एप के माध्यम से 36 प्रकार की फसलों के रोगों की पहचान, हानिकारक कीटों की पहचान करने, मौसम की जानकारी, कृषि यंत्रोें को किराये पर देने और किसानों को ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म की सुविधा आसानी से उपलब्ध होगी। एआई का उपयोग करने से इस एप के माध्यम से किसानों को खेती-किसानी के लिए सटीक जानकारी मिल सकेगी। जिससे प्रदेश में ‘स्मार्ट कृषि’ को बढ़ावा मिल सकेगा। इस एप से प्रदेश के 8 लाख किसान जुड़े हैं और इसका लाभ खेती-किसानी में ले रहे हैं। 

 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा अकादमिक अनुसंधान द्वारा नागरिक केंद्रित सेवाओं पर उत्कृष्ट शोध के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने इंदौर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में पुरस्कार स्वरूप स्वर्ण ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं 10 लाख रूपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।

  ‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 मोबाइल एपलीकेशन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा एनआईसी रायपुर के सहयोग से विकसित किया गया है। ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2023’ ‘स्वर्ण’ पुरस्कार इस एपलीकेशन के माध्यम से कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग से उन्नत एवं परिवर्तनकारी स्मार्ट खेती को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया।  इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. आर.आर. सक्सेना, डॉ. एल.एस.वर्मा, अभिजीत कौशिक और सुश्री कल्पना बंजारे भी उपस्थित थीं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUSPEND; मंडी बोर्ड के वरिष्ठ मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, जगदलपुर में अटैच, नोटिस दिया गया था

    रायपुर, छत्तीसगढ राज्य मंडी बोर्ड के अधीनस्थ रामानुजगंज मंडी के वरिष्ठ सचिव डॉ. मालिक राम पोर्ते को निलंबित कर दिया गया है। उन्हे जगदलपुर संभागीय कार्यालय में अटैच कर दिया…

    FARMING; धान उपार्जन व्यवस्था बनेगी और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़, छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज यहाँ मंत्रालय…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर