केंद्रीय विद्यालय में क्लास-1 में प्रवेश के लिए 27 से ऑनलाइन जमा होंगे फॉर्म

रायपुर, केंद्रीय विद्यालयों में वर्ष 2023-24 के दौरान कक्षा 1 के साथ-साथ कक्षा 2 से 10 तक की खाली सीटों पर एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) द्वारा जारी किया गया है। केंद्रीय विद्यालयों में पहली क्लास में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होगी और यह 17 अप्रैल 2023 तक चलेगी। अन्य कक्षाओं में एडमिशन के लिए आवेदन 3 से 12 अप्रैल 2023 तक किए जा सकेंगे।

केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा की सभी सीटों और अन्य कक्षा की खाली सीटों पर एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स में से सिलेक्टेड स्टूडेंट्स की लिस्ट की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं। पहली लिस्ट 20 अप्रैल को जारी की जाएगी। इस लिस्ट के आधार पर एडमिशन 21 अप्रैल से लिया जाएगा। अधिक जानकारी वेबसाइट से ली जा सकती है।

अन्य कक्षाओं की लिस्ट 17 अप्रैल को जारी
सीटें खाली रहने पर दूसरी लिस्ट 28 अप्रैल को और तीसरी लिस्ट 4 मई 2023 को जारी की जाएगी। वहीं, अन्य कक्षाओं के लिए सिलेक्टेड स्टूडेंट्स की लिस्ट 17 अप्रैल को जारी होगी और एडमिशन 18 से 29 अप्रैल तक लिया जाएगा।

  • Related Posts

    MATH; गणित को रटने का नहीं, समझने और आनंद लेने का विषय बनाने पर जोर, रीजनल साइंस सेंटर में दो दिवसीय इंटरैक्टिव सत्र

    *गणित तार्किक सोच, रचनात्मकता, जिज्ञासा एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम रायपुर, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति रूचि, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य…

    PSSOU; MUMT समेत दो अहम MOU, शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच

    रायपुर, पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर ने शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) किए हैं। विश्वविद्यालय ने *महर्षि प्रबंधन…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर