कॉलेजों की लापरवाही पर गिरी गाज;सरकार ने 233 डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों और क्लर्कों का वेतन रोका

भुबनेश्वर, ओडिशा कॉलेजों के प्राचार्यों को लापरवाही दिखाना भारी पड़ा। ओडिशा उच्च शिक्षा विभाग ने कथित घोर लापरवाही के कारण शनिवार को 233 कॉलेजों के प्रिंसिपल और हेड क्लर्क का वेतन रोक दिया। शिक्षा विभाग ने उन कॉलेजों के सभी प्राचार्यों को लिखे पत्र में विभाग के सहायक निदेशक की ओर से बार-बार याद दिलाने के बाद भी आदेशों का पालन नहीं करने का हवाला दिया है।

उच्च शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि ‘आप बार-बार याद दिलाने के बाद भी सहायक निदेशक के पत्रों के जवाब में आवश्यक जानकारी देने में विफल रहे हैं। यह उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने में विफलता के साथ-साथ आपकी ओर से सरकारी कर्तव्य के निर्वहन में घोर लापरवाही को दर्शाता है।

विभाग ने प्राचार्यों को निर्देश दिया कि वे स्वयं के साथ-साथ संबंधित महाविद्यालयों के प्रधान लिपिक/लिपिक का माह मई 2023 का वेतन/पारिश्रमिक तब तक आहरित और जारी न करें जब तक कि आदेशों का अनुपालन नहीं किया जाता है और विभाग से मंजूरी नहीं दी जाती है।

बरगढ -बलांगीर के 39 कालेजों के साथ इन जिलों के कॉलेज के प्राचार्यों पर गिरी गाज

इसमें अनुगुल से पांच, बालासोर से 12, बरगढ़ से 16, भद्रक से एक, बलांगीर से 23, बौध से एक, कटक से 24, देवगढ़ से तीन, ढेंकानाल से 13, गजपति से चार, गंजाम से 18, जगतसिंहपुर से 12 , जाजपुर से 13, झारसुगुड़ा से छह, कालाहांडी से पांच, कंधमाल के एक कॉलेज पर कार्रवाई की गई है।

वहीं, केंद्रापाड़ा, मयूरभंज, खोर्धा और क्योंझर से छह-छह, कोरापुट से पांच, मल्कानगिरी से एक, नबरंगपुर से दो, नयागढ़ से सात, नुआपाड़ा से एक, नौ से नौ पुरी से तीन, रायगड़ा से तीन, संबलपुर से सात, सोनपुर से एक और सुंदरगढ़ से पांच कॉलेज शामिल हैं।

  • Related Posts

    PSSOU; MUMT समेत दो अहम MOU, शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच

    रायपुर, पण्डित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर ने शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) किए हैं। विश्वविद्यालय ने *महर्षि प्रबंधन…

    CONVOCATION; 19 को गोल्ड मेडल तथा 16 को सिल्वर मेडल के साथ 504 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई

    0 आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल हुए शामिल रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका आज आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर