खराब मौसम के कारण जगदलपुर में विमान नहीं कर पाया लैंडिंग, हैदराबाद किया गया डायवर्ट

जगदलपुर, हैदराबाद से जगदलपुर आने वाला एलायंस एयर का यात्री विमान मंगलवार को खराब मौसम के कारण जगदलपुर में लैंडिंग नहीं कर पाया। विमान यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट के ऊपर आसमान में कई चक्कर काटने के बाद रायपुर चला गया। वापसी में शाम को यहां मौसम खराब होने की सूचना पर विमान को रायपुर से सीधे हैदराबाद भेज दिया गया। विदित हो कि हैदराबाद से दोपहर में लगभग एक बजे विमान जगदलपुर पहुंचा लेकिन तब मौसम साफ नहीं और वापसी में रायपुर से दाेपहर पौने तीन बजे विमान से उड़ान भरी तब जगदलपुर में बारशि हो रही थी।

इस साल यह पहला अवसर है जब मौसम खराब होने के कारण विमान की दोनों ओर हैदराबाद और रायपुर से आते-जाते जगदलपुर में लैंडिंग नहीं हो पाई। पिछले माह 16 अप्रैल को रायपुर से जगदलपुर में रूके बिना विमान सीधे हैदराबाद निकल गया था। जगदलपुर से रायपुर के लिए 44 यात्रियों ने टिकट ली थी। जिन्हें निराश होकर एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा। हैदराबाद से जगदलपुर आने के लिए विमान में 56 यात्री सवार हुए थे। यहां लैंडिंग नहीं होने से इन्हें रायपुर जाना पड़ गया। मिली जानकारी के अनुसार कुछ यात्री ऐसे भी रहे जिन्होंने हैदराबाद से जगदलपुर के लिए निकले थे और वापसी में रायपुर से वापस हैदराबाद पहुंच गए।

एयर एलायंस के जगदलपुर स्टेशन इंचार्ज पवन कुमार शर्मा ने बताया कि विमान की लैंडिंग नहीं हो पाने की स्थिति बनने के बाद यात्रियों की टिकट कैंसिल कर रिफंड करने का प्रोसेस शुरू कर दिया गया था। खराब मौसम के कारण विमान की लैंडिंग नहीं हो पाने की स्थिति आमतौर पर बरसात के दिनों में निर्मित होती है लेकिन इस बार गर्मी के मौसम में बेमौसम बारिश के कारण विमान को लैंडिंग रद करके हैदरबाद-रायपुर के बीच सीधी उड़ान भरनी पड़ी।

  • Related Posts

    CEMENT; सीमेंट 30 रुपये महंगा, रातों -रात कम्पनियों ने बढाए दाम, ठेकेदार-विल्डर्स हालाकान

    रायपुर, प्रदेश में एक बार फिर सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी ने निर्माण क्षेत्र को प्रभावित कर दिया है। सोमवार से कंपनियों ने सीमेंट के दाम 30 रुपए प्रति बोरी…

    ORACLE LAYOFFS; अमेरिकी कंपनी ने 30,000 लोगों की छीनी नौकरी, इनमें 12,000 भारतीय भी, एक ईमेल से सब खत्म !

    रायपुर, अमेरिकी IT कंपनी Oracle ने दुनिया भर में लगभग 30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. इन छंटनियों का असर भारत पर भी पड़ा है, जहाँ लगभग 12,000…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……