खुद को मृत घोषित कर 75 लाख रुपये की बीमा राशि पाने रची साजिश

जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के पखांजूर पीव्ही 42 निवासी समीरन सिकदार ने कर्ज से परेशान होकर बीमा की राशि पाने खुद की कार जलाकर अपने परिवार सहित लापता हो गया था। समीरन व्यापार में नुकसान होने व कर्ज से परेशान होकर खुद को मृत शाबित करने चारामा थाना अंतर्गत ग्राम चावड़ी में पेट्रोल डाल कार जलाकर अपने परिवार के साथ एक मार्च की रात से लापता हो गया था।

कार जलाकर धमतरी से अपने परिवार के साथ बस से ईलाहाबाद पहुंचा और ट्रेन से बिहार पहुंच अपने मोबाईल खरीद कर कांकेर की खबरों से पुलिस की कार्रवाई पर नजर रख रहा था। पुलिस लगातार कार सवार परिवार की तलाश कर रही थी। पुलिस की कार्रवाई से डर ओड़िसा के रास्ते घर पहुंच कर परिवार से संपर्क किया। समीरन सिकदार 25 लाख रूपयें के कर्ज के कारण अपने व परिवार के सदस्यों की बीमा राशि पाने साजिश रची थी।

गौरतलब हो कि एक मार्च को चारामा थाना अंतर्गत कोरर मार्ग पर ग्राम चावड़ी में जलती हुई कार मिली थी। कार जलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। कार की फारेंसिक जांच की गई कार में मानव अवशेष नही मिले थे। कार के अंदर दो मोबाईल के अवशेष मिले थे। रात होने के कारण दो मार्च की सुबह कार दोबारा रायपुर की फारेंसिक टीम द्वारा कार की जांच की गई। ग्राम चावड़ी में मिली जलीकार पखांजूर पीव्ही 42 निवासी बिपूल सिकदार की थी।

कार में सवार बिपूल सिकदार के पुत्र समीरन सिकदार व उसका परिवार एक मार्च की सुबह आठ बजे कांकेर से ईलाज के लिए रायपुर गए थे। कार में मानव अवशेष नही मिला था। जिसके बाद से कार सवार परिवार की तलाश की जा रही थी। कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा लापता परिवार की गुत्थी का खुलाशा करते हुए बताया कि एक मार्च की रात चारामा के ग्राम चावड़ी में कार जलती हुई मिली थी।

कार की फारेंसिक जांच में मानव अवशेष नही मिला था। वही कार में सवार समीरन सिकदार व उसका परिवार एक मार्च की रात से लापता था। लापता परिवार की तलाश करने कांकेर पुलिस की पांच टीमें तलाश में जुटी थी। परिवार की तलाश करने पखांजूर से रायपुर तक जांच के लिए गठित टीम द्वारा तलाश की गई। धमतरी तथा रायपुर के लाज, होटल तथा सीसीटीवी की जांच की जा रही थी।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई